अधिगम किसे कहते हैं? अधिगम का अर्थ क्या है? एवं अधिगम का परिभाषा क्या है?

अधिगम का अर्थ क्या है?

अधिगम का अर्थ होता है- सीखना। अधिगम जीवन प्रयत्न चलने वाली प्रक्रिया है अर्थात बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु तक अधिगम की प्रक्रिया चलती रहती है, यानि की कोई भी बालक जन्म से लेकर मृत्यु तक की बीच की अवस्था में हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहता है। सीखने का अर्थ अधिगम से है।

अधिगम किसे कहते हैं?
rkrstudy.net

अधिगम की परिभाषा क्या है?

अधिगम वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम ज्ञान को अर्जित करते हैं तथा अर्जित किए गए ज्ञान के कारण हमारे व्यवहार में परिवर्तन होता है इस पूरी प्रक्रिया को अधिगम कहते हैं।

  • ​अधिगम अधिगम जीवन प्रयत्न चलने वाली प्रक्रिया होती है।
  • अधिगम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
  • ​अधिगम के द्वारा जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
  • ​अधिगम के फल स्वरुप व्यक्ति स्वाइन और दुनिया को समझने के योग्य हो जाता है।

अधिगम किसे कहते हैं?

अधिगम के संदर्भ में मनोवैज्ञानिकों के द्वारा दिया गया परिभाषा

गेट्स के अनुसार →

अनुभव द्वारा व्यवहार में रूपांतरण लाना ही अधिगम है।

क्रो एवं क्रो के अनुसार →

सीखना आदतों, ज्ञान एवं अभिवृत्तियों का अर्जन है। इसमें कार्यों को करने के नवीन तरीके सम्मिलित हैं और इसकी शुरुआत व्यक्ति द्वारा किसी भी बाधा को दूर करने अथवा नवीन परिस्थितियों में अपने समायोजन को लेकर होती है। इसके माध्यम से व्यवहार में उत्तरोत्तर परिवर्तन होता रहता है।यह व्यक्ति को अपने अभिप्राय अथवा लक्ष्य को पाने में समर्थ बनाती है।

ई ए पील के अनुसार →

अधिगम व्यक्ति में एक परिवर्तन है,जो उसके वातावरण के परिवर्तनों के अनुसरण में होता है।

अधिगम किसे कहते हैं? अधिगम का अर्थ क्या है? एवं अधिगम का परिभाषा क्या है?

अधिगम की विशेषताएं

मनोवैज्ञानिकों ने अधिगम की निम्नलिखित विशेषताएं बताई है

  • ​अधिगम अधिगम सार्वभौमिक होता है।
  • ​अधिगम अधिगम जीवन प्रयत्न चलता रहता है।
  • ​अधिगम परिवर्तन का माध्यम है।
  • ​अधिगम अधिगम अनुकूलन है।
  • ​अधिगम अधिगम अनुभवों का संगठन है।
  • अधिगम अधिगम व्यवहार में परिवर्तन है।

हमलोगो ने जाना कि – अधिगम किसे कहते हैं? अधिगम का अर्थ क्या है? एवं अधिगम का परिभाषा क्या है?

Watch on YouTube

Read more →

विकास किसे कहते हैं? विकास की अवधारणा, आयाम एवं अभिलक्षण।