इस लेख के माध्यम से आप “आधुनिकीकरण (Modernization)” के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि – आधुनिकीकरण किसे कहते हैं? आधुनिकीकरण का अर्थ क्या है? आधुनिकीकरण की परिभाषा क्या है? आधुनिकीकरण के गुण, विशेषता एवं आधुनिकीकरण का महत्व | Aadhunikikaran kya hai ?
आधुनिकीकरण किसे कहते हैं?आधुनिकीकरण का अर्थ, परिभाषा, गुण, विशेषता महत्व
आधुनिकीकरण का अर्थ
आधुनिकीकरण का अर्थ है :- बदलाव/परिवर्तन
आधुनिकीकरण एक नवीन अवधारणा है जो किसी भी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाती है। जिससे वह क्षेत्र आधुनिकता से जुड़ जाता है।
आधुनिकीकरण शब्द तथा आधुनिकीकरण प्रक्रिया का प्रयोग सर्वप्रथम पश्चिमी देशों में किया गया था।
इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक, नैतिकता, प्रेरणा, शिक्षा, उपलब्धियों तथा आकांक्षाओं को अन्य उन्नत समाज के अनुरूप करना ही आधुनिकीकरण है।
आधुनिकीकरण की परिभाषा
लिण्डसे एवं बीच के अनुसार :- औद्योगिकरण के साथ आने वाले सभी संरचनात्मक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आधुनिकीकरण कहते हैं।
मूल, स्पेंगलर, सिल्स के अनुसार :- आधुनिकीकरण का अर्थ है- निरंतर तथा परिवर्तन करने वाले एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था और तकनीकी रूप से विकसित विश्व में लाभ पाने के लिए आवश्यक कुशलता का ज्ञान होना।
विलियम बी मूर के अनुसार :- आधुनिकीकरण एक क्रांतिकारी परिवर्तन है जो एक परंपरागत समाज को पश्चिम के विकसित, आर्थिक रूप से समृद्ध और अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से अधिक स्थाई देशों की तकनीकी और उससे सम्बद्ध सामाजिक संगठन के स्वरूप में परिवर्तन कर देता है।
आधुनिकीकरण किसे कहते हैं?आधुनिकीकरण का अर्थ, परिभाषा, गुण, विशेषता महत्व
शिक्षा में आधुनिकीकरण
शिक्षा में आधुनिकीकरण से तात्पर्य शिक्षा में हुए बदलाव से है। जो शैक्षिक क्रियाकलापों को और बेहतर बनाता है।
विभिन्न प्रकार के शिक्षण सूत्र, शिक्षण विधि एवं शिक्षण सहायक सामग्री इत्यादि शिक्षा में आधुनिकीकरण का ही देन है।
आधुनिकीकरण के गुण, विशेषता एवं महत्व
- आधुनिकीकरण एक गतिशील प्रक्रिया है।
- यह परंपरागत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन करके भिन्न प्रकार का बनाता है।
- आधुनिकीकरण प्रगतिशाली एवं आगे देखने वाली प्रक्रिया है।
- आधुनिकीकरण से तात्पर्य केवल देश की भौतिक और सांस्कृतिक में ही परिवर्तन लाना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों के जीवन शैली, मूल व्यवस्था, विश्वास, शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में परिवर्तन से है।
इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि “आधुनिकीकरण (Modernization)“ किसे कहते हैं?
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
Read more…
- सृजनात्मकता क्या है? :- Click Here
- नैतिकता किसे कहते हैं? :- Click Here
- व्यक्तित्व किसे कहते हैं? :- Click Here
- प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) :- Click Here
- असमानता किसे कहते हैं? :- Click Here
- समानता किसे कहते हैं? :- Click Here
- वंचना किसे कहते हैं? :- Click Here
CTET Preparation Group | ![]() |