आज के इस लेख में आप सभी लोग औपचारिक शिक्षा एवं अनौपचारिक शिक्षा में अंतर Differcnce between Formal Education and Informal Education के बारे में अध्ययन करेंगे। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि औपचारिक शिक्षा क्या है? अनौपचारिक शिक्षा क्या है?
औपचारिक शिक्षा एवं अनौपचारिक शिक्षा में अंतर
औपचारिक शिक्षा क्या है?
औपचारिक शिक्षा वह शिक्षा है जो एक निश्चित स्थान पर, निश्चित लोगों के द्वारा निश्चित पाठ्यक्रम तथा निश्चित समय में संपन्न की जाती है उसे औपचारिक शिक्षा कहते हैं?
औपचारिक शिक्षा के संसाधन
औपचारिक शिक्षा का मुख्य स्थान विद्यालय परिसर है। पुस्तकालय, चित्र भवन, यह सभी की औपचारिक शिक्षा के साधन है।
अनौपचारिक शिक्षा क्या है?
अनौपचारिक शिक्षा एक मुक्त शिक्षा प्रणाली है। इस प्रकार के शिक्षा प्रणाली में शिक्षक, परीक्षा, पाठ्यक्रम, समय तालिका एवं कोई निश्चित स्थान इत्यादि का महत्व नहीं होता है। बच्चे कहीं भी स्वतंत्र रूप से शिक्षा को ग्रहण कर सकते हैं। इस प्रकार के शिक्षा अनौपचारिक शिक्षा कहलाता अनौपचारिक शिक्षा कहलाता है।
अनौपचारिक शिक्षा के उदाहरण एवं साधन
अनौपचारिक शिक्षा के साधन के अंतर्गत :- चिड़ियाघर, आस-पड़ोस, समाज तथा वातावरण, मित्र-मंडली, खेल, सामूहिक कार्यक्रम सम्मिलित होते हैं।
औपचारिक शिक्षा एवं अनौपचारिक शिक्षा में अंतर
औपचारिक शिक्षा | अनौपचारिक शिक्षा |
1. औपचारिक शिक्षा कक्षा-शिक्षण प्रणाली है। | 1. अनौपचारिक शिक्षा एक मुक्त शिक्षा प्रणाली होती है। |
2. औपचारिक शिक्षा से प्राप्त शिक्षा का एक उद्देश्य निश्चित होता है। | 2. अनौपचारिक शिक्षा देने से पहले शिक्षा प्राप्ति का कोई उद्देश्य नहीं होता है। |
3. औपचारिक शिक्षा का एक समय निश्चित होता है? | 3. अनौपचारिक शिक्षा में सीखने का कोई समय निश्चित नहीं होता है। |
4. इस प्रकार के शिक्षा का पाठ्यक्रम भी निश्चित होता है। | 4. इस प्रकार के शिक्षा का पाठ्यक्रम निश्चित नहीं होता है। |
5. औपचारिक शिक्षा एक निश्चित जगह पर दी जाती हैं जैसे- विद्यालय। | 5. अनौपचारिक शिक्षा में शिक्षण के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं होता है। |
6. औपचारिक शिक्षा एक निश्चित लोगों के द्वारा दी जाती है जैसे- शिक्षक गण। | 6. इस प्रकार के शिक्षा में बालक किसी भी चीज से सीख सकता है अर्थात, सिखाने वाला कोई भी हो सकता है। |
7. औपचारिक शिक्षा के अंत में परीक्षा ली जाती है। | 7. अनौपचारिक शिक्षा के अंत में परीक्षा नहीं ली जाती है। |
आज के इस लेख में आपने औपचारिक शिक्षा एवं अनौपचारिक शिक्षा में अंतर के बारे में अध्ययन किया।
इसे भी जानें…..
- विद्यालय की विशेषताएं एवं विद्यालय की उद्देश्य क्या है?
- विद्यालय क्या है? Click Here
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |