इस लेख के माध्यम से आप “अवधान (Attention)” के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि – अवधान किसे कहते हैं? व्यवहारवाद क्या है? व्यवहारवाद का अर्थ क्या है? व्यवहारवाद के परिभाषा क्या है? व्यवहारवाद के गुण एवं विशेषता
अवधान किसे कहते हैं?
Attention In Hindi
अवधान का अर्थ
अवधान को अंग्रेजी में Attention कहते हैं।
जिसका अर्थ – ध्यान देना होता है।
हम अपने दैनिक जीवन में अनेकों वस्तुएं को देखते रहते हैं, अनेकों चीजों को सुनते रहते हैं।
लेकिन कभी-कभी किसी खास विषय वस्तु पर हमारा ध्यान केंद्रित हो जाता है और हम उसके बारे में सोचने लगते हैं यही चीज अवधान होती है।
जब कोई व्यक्ति किसी खास विषय वस्तु पर ऊपर अपने संज्ञान को केंद्रित करता है तथा उसके बारे में जानने का प्रयास करता है, अवधान कहलाता है।
अवधान की परिभाषा
डमविल के अनुसार :- किसी दूसरे वस्तु के बजाय एक ही वस्तु पर चेतना का केंद्रीकरण अवधान कहलाता है।
रॉस के अनुसार :- अवधान, विचार की किसी वस्तु को मस्तिष्क के सामने स्पष्ट रुप से उपस्थित करने की प्रक्रिया है।
वैलेंटाइन के अनुसार :- अवधान मस्तिष्क के शक्ति ना होकर संपूर्ण रुप से मस्तिष्क की क्रिया या अभिवृत्ति है।
अवधान का वर्गीकरण
रॉस अवधान को दो भागों में बांटा है –
ऐच्छिक अवधान तथा अनैच्छिक अवधान
1. ऐच्छिक अवधान
जब व्यक्ति स्वयं की इच्छा अनुसार किसी बिंदु वस्तु पर ध्यान केंद्रित करता है तो उसे ऐच्छिक अवधान कहते हैं।
2. अनैच्छिक अवधान
जब उद्दीपक विशेष की विशेषता के कारण उस पर ध्यान केंद्रित होता है तो उसे अनैच्छिक अवधान कहते हैं।
अवधान की विशेषता
- अवधान एक मानसिक प्रक्रिया है।
- यह उद्देश्य पूर्ण होता है।
- अवधान की प्रकृति में तत्परता होता है।
- अवधान गतियों का समायोजन होता है।
- अवधान में शारीरिक समायोजन होता है।
- अवधान में चिंतन शामिल होता है।
इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि “अवधान (Attention)” किसे कहते हैं?
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
Read more…
- सृजनात्मकता क्या है? :- Click Here
- नैतिकता किसे कहते हैं? :- Click Here
- व्यक्तित्व किसे कहते हैं? :- Click Here
- प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) :- Click Here
- असमानता किसे कहते हैं? :- Click Here
- समानता किसे कहते हैं? :- Click Here
- वंचना किसे कहते हैं? :- Click Here
- आधुनिकीकरण किसे कहते हैं? :- Click Here
- वैश्वीकरण किसे कहते हैं? :- Click Here
- निजीकरण किसे कहते हैं? :- Click Here
- शिक्षा का सार्वभौमीकरण :- Click Here
- लोकतंत्र किसे कहते हैं? :- Click Here
- लोकतंत्र और शिक्षा :- Click Here
- राज्य किसे कहते हैं? :- Click Here
- नवाचार किसे कहते हैं? :- Click Here
- शिक्षा में नवाचार क्या है? :- Click Here
- संज्ञानात्मक विकास क्या है? :- Click Here
- अभिप्रेरणा क्या है? :- Click Here
- व्यवहारवाद क्या है? :- Click Here
CTET Preparation Group | ![]() |