आज हम लोग “भाषा” के बारे में अध्ययन करेंगे। आज का Topic CTET & TET के Exam के लिए काफी महत्वपूर्ण TOPIC है। इस लेख में हम लोग पढ़ेंगे की भाषा क्या होता है, भाषा का अर्थ क्या होता है, भाषा की परिभाषा क्या है एवं भाषा का महत्व क्या है? तो चलिए जानते हैं कि भाषा किसे कहते हैं?
भाषा का अर्थ क्या है?
Bhasha (भाषा) शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “भाष्” धातु से हुआ है जिसका अर्थ होता है- व्यक्त वाणी। व्यक्त वाणी का मतलब होता है- स्पष्ट और पूर्ण अभिव्यंजना, अर्थात वैसा वाणी जो स्पष्ट हो तथा जिसका कोई सार्थक अर्थ होता हो।
भाषा किसे कहते हैं?
Bhasha एक प्रकार का साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को एक दूसरे के सामने व्यक्त करते हैं तथा दूसरे लोगों के विचार को स्पष्टता से समझते हैं।
भाषा की परिभाषा क्या है?
प्रमुख विद्वानों द्वारा दिया गया भाषा की परिभाषा निम्नलिखित है:-
महर्षि पतंजलि के अनुसार :- जो वाणी वर्णों से व्यक्त होती है उसे भाषा कहते हैं।
कामताप्रसाद गुरु के अनुसार :- भाषा व साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों को भलीभांति प्रकट कर सकता है और दूसरे के विचारों को स्पष्टता से समझ सकता है।
डॉक्टर श्यामसुंदर दास के अनुसार :- मनुष्य और मनुष्य के बीच वस्तुओं के विषय में अपनी इच्छा और मत का आदान प्रदान करने के लिए व्यक्त ध्वनि संकेतों का जो व्यवहार होता है उसे भाषा कहते हैं।
प्रोफ़ेसर गुणे के अनुसार:- भाषा हमारे विचारों एवं मनोभावों के उन चिन्हों का पूर्ण योग है, जिनके द्वारा हम अपने बाह्य विचार प्रकट किया करते हैं तथा इच्छा अनुसार विचारों एवं भावों को एक बार प्रकट करके उनकी पुनरावृति कर सकते हैं।
भाषा के गुण एवं विशेषताएं:-
- Bhasha सामाजिक वस्तु है।
- भाषा सर्वव्यापक है।
- यह अर्जित वस्तु है, भाषा का अर्जन अनुकरण द्वारा होता है।
- भाषा का प्रवाह अविच्छिन्न है।
- यह मानव विचारों की वाहक और अभिव्यक्ति का माध्यम है।
- भाषा व्यापार द्वारा अर्जित किया जाता है।
- भाषा सहज और नैसर्गिक क्रिया है।
- प्रत्येक भाषा का ढांचा स्वतंत्र होता है।
- भाषा लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की होती है।
आज के लेख में हम लोगों ने जाना कि भाषा किसे कहते हैं, भाषा का अर्थ क्या होता है, भाषा की परिभाषा क्या है एवं भाषा का महत्व क्या है?
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
Watch This TOPIC ON MY YOUTUBE
CTET Preparation Group | ![]() |