आज की इस लेख में हम लोग भूगोल के बारे में अध्ययन करेंगे। हम लोग जानेंगे कि भूगोल (Geography) किसे कहते हैं? भूगोल का अर्थ, भूगोल की परिभाषा एवं भूगोल की शाखाएं कौन-कौन सी है?
भूगोल (Geography) का अर्थ क्या है?
भूगोल को अंग्रेजी में Geography कहते हैं। Geography शब्द यूनान के दो शब्दों से मिलकर बना है – Geo और Graphaia का Geo का मतलब होता है पृथ्वी और Graphaia का अर्थ होता है वर्णन करना। अतः इस प्रकार से Geography का अर्थ हुआ — पृथ्वी के बारे में बताना या वर्णन करना।
भूगोल (Geography) किसे कहते हैं?
उपरोक्त बातों के आधार पर हम कह सकते हैं कि जो पृथ्वी या धरातल के बारे में जानकारी देता है उसे हम भूगोल कहते हैं।
भूगोल की परिभाषा क्या है?
सामाजिक विज्ञान की वह शाखा जो हमें पृथ्वी के बारे में बताता है उसे हम भूगोल कहते हैं।
भूगोल के जनक कौन हैं?
भूगोल के जनक इरेटाॅस्थनीज को माना जाता है जो यूनान के रहने वाले थे।
Q. भूगोल सामाजिक विज्ञान का विषय है या विज्ञान का…?
Ans. – भूगोल में समाजिक विज्ञान और विज्ञान दोनों विषय के गुण विद्यमान हैं। इसीलिए भूगोल को सामाजिक विज्ञान और विज्ञान दोनों विषय में रख सकते हैं।
भूगोल की शाखाएं
भूगोल को अनेकों शाखाओं में बांटा गया है। उनमें से प्रमुख शाखा निम्नलिखित है-
भौतिक भूगोल (Physical Geography)
भूगोल की शाखा में विज्ञान का समन्वय पाया जाता है। इस शाखा में प्रकृति के भौतिक संरचना एवं विशेषता का अध्ययन किया जाता है। इस शाखा के अंतर्गत जल मंडल, वायु मंडल, स्थल मंडल जैव मंडल आदि आते हैं।
मानव भूगोल (Human Geography)
भूगोल की शाखा में मानव प्रजाति तथा मानव प्रजाति पर पड़ने वाले भौगोलिक प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।
आर्थिक भूगोल (Economic Geography)
इस शाखा में प्राकृतिक आर्थिक संसाधनों का अध्ययन किया जाता है। जैसे – कोयला लोहा इत्यादि। आर्थिक भूगोल संसाधनों की खोज, संगठन, उपयोग तथा बचत पर बल देता है।
पर्यावरण भूगोल (Environmental Geography)
पर्यावरण भूगोल में पर्यावरण के विविध पक्षों का अध्ययन किया जाता है। पर्यावरण भूगोल का प्रकृति तथा मानव निर्मित दोनों रूपों का अध्ययन किया जाता है।
आज के इस लेख से हम लोगों ने जाना कि भूगोल (Geography) किसे कहते हैं? भूगोल का अर्थ, भूगोल की परिभाषा एवं भूगोल की शाखाएं कौन-कौन सी है?
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
I hope you liked this article and it will be useful for you too. Keep reading to read more similar articles…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |