Hi आज के इस लेख में हम लोग बुद्धि लब्धि (IQ) के बारे में अध्ययन करेंगे। हम लोग जानेंगे की बुद्धि लब्धि (IQ) क्या है? बुद्धि लब्धि की परिभाषा, बुद्धि लब्धि के सूत्र क्या है? साथ ही साथ हम लोग यह भी जानेंगे की बुद्धि लब्धि कैसे निकालते हैं?
यदि आप CTET या TET EXAMS की तैयारी कर रहें हैं तो RKRSTUDY.NET पर TET का बेहतरीन NOTES उपलब्ध है। NOTES का Link नीचे दिया गया है :- |
बुद्धि लब्धि को जानने के लिए हमें दो Term को समझना बहुत जरूरी है जो निम्नलिखित है:-
1. मानसिक आयु
2. वास्तविक आयु/कलानुक्रम आयु
मानसिक आयु (Mental Age) क्या है?
किसी बालक का बौद्धिक विकास उसके सामान आयु वाले बालकों की तुलना में कितना हुआ है इस मापन विधि को मानसिक आयु कहते हैं।
वास्तविक आयु या कलानुक्रम आयु क्या है?
किसी बालक का उम्र उस बालक का वास्तविक उम्र कहलाता है। जैसे:- कोई बालक 10 वर्ष का है तो उसकी वास्तविक उम्र भी 10 वर्ष होगी।
बुद्धि लब्धि (IQ) क्या है? बुद्धि लब्धि का अर्थ एवं परिभाषा
बुद्धि लब्धि किसी बालक में उपस्थित बुद्धि की मात्रा का मापन है। इस विधि के द्वारा हम बालक के वास्तविक उम्र एवं मानसिक उम्र की सहायता से उसकी बौद्धिक क्षमता को मापते हैं।
बुद्धि लब्धि का सूत्र क्या है?
बुद्धि लब्धि का सूत्र निम्नलिखित है:-
बुद्धि लब्धि = मानसिक आयु/वास्तविक आयु X 100
बुद्धि लब्धि का सूत्र किसने दिया?
बुद्धि लब्धि का सूत्र सर्वप्रथम स्टर्न ने दिया था लेकिन टर्मन ने उस सूत्र को बाद में संशोधित किया था।
स्टर्न के अनुसार बुद्धि लब्धि का सूत्र
बुद्धि लब्धि = मानसिक आयु/वास्तविक आयु
टर्मन के अनुसार बुद्धि लब्धि का सूत्र
बुद्धि लब्धि = मानसिक आयु/वास्तविक आयु X 100
बुद्धि लब्धि का जनक कौन है? बुद्धि लब्धि का जन्मदाता
बुद्धि लब्धि का जनक स्टर्न को माना जाता है।
बुद्धि लब्धि मापन के जनक कौन हैं?
बुद्धि लब्धि मापन के जनक टर्मन को माना जाता है।
Note :- बुद्धि लब्धि सूत्र सर्वप्रथम स्टर्न ने दिया था लेकिन उनका सूत्र अधूरा था जिसे बाद में टर्मन ने संशोधित किया इसीलिए टर्मन को बुद्धि लब्धि मापन का जनक माना जाता है।
Buddhi labdhi ka formula (बुद्धि लब्धि सूत्र)
बुद्धि लब्धि = मानसिक आयु/वास्तविक आयु X 100
बुद्धि लब्धि कैसे निकालते हैं?
टर्मन के द्वारा दिए गए सूत्र की सहायता से हम अब बुद्धि लब्धि निकाल सकते हैं।
जैसे:- किसी बालक का मानसिक आयु 16 वर्ष है तथा वास्तविक आयु 10 वर्ष है तो उस बालक का बुद्धि लब्धि क्या होगा?
बुद्धि लब्धि = मानसिक आयु/वास्तविक आयु X 100
= 16/10 X 100
= 1600 X 10
= 160
बुद्धि लब्धि सारणी
विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने अपना अपना बुद्धि लब्धि सारणी दिए हैं जिनमें से हम लोग वैश्लर द्वारा निर्मित बुद्धि लब्धि सारणी के बारे में नीचे अध्ययन करेंगे।
वैश्लर द्वारा निर्मित बुद्धि लब्धि सारणी
आज के लेख में हम लोगों ने जाना की बुद्धि लब्धि (IQ) क्या है? बुद्धि लब्धि के अर्थ, परिभाषा को जाना। साथ ही साथ हम लोगों ने यह भी जाना की बुद्धि लब्धि का सूत्र क्या है एवं बुद्धि लब्धि कैसे निकालते हैं।
CTET Preparation Group |
Read More :-
⇒ बुद्धि किसे कहते हैं? Click Here