CTET September 2016 Question Paper with answer Subject EVSCTET September 2016 Question Paper with answer: आज हमलोग CTET परीक्षा का पिछले वर्ष में पूछे गए प्रश्नों एवं उसके उत्तरों को पढ़ेंगे। CTET Previous year question paper 2016

61. पर्यावरण अध्ययन कि अपनी कक्षा में समूह क्रियाकलाप का निर्माण करते हुए आप निम्नलिखित विचारों में से किन का ध्यान रखेंगे-

A. बच्चों की रुचियों का ध्यान हो
B. लड़कों और लड़कियों को समान रूप से रुचिकर लगे
C. इसमें मूल्यवान सामग्री लगी हो
D. सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चे को रुचिकर लगे

(1) B और C
(2) A, B और D
(3) A, C और D
(4) B और D

Ans :- (2)

62. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रियाकलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं, केवल एक कथन को छोड़कर। वह कथन कौन सा है?

(1) बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीखते हैं
(2) बच्चे दूसरे बच्चों से बात और बहस करने से अधिक सीखते हैं
(3) समूह क्रियाकलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करते हैं
(4) प्रौढ़ों के समर्थन से बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक ज्ञान के निर्माण में सहायता मिल सकती है

Ans :- (4)

CTET September 2016 Question Paper with answer

63. समूह कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक वयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?

(1) दत्त कार्य
(2) कागज पेंसिल परीक्षण
(3) मौखिक प्रश्न
(4) निर्धारण मापनियां

Ans :- (3)

64. नीचे पौधे के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?

(1) कुछ सब्जियां फल होती है
(2) बीज किसी पौधे का हिस्सा नहीं होते
(3) गाजर और बंद गोभी पौधे नहीं है
(4) घाट पौधा नहीं है

Ans :- (1)

65. कक्षा 4 की एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थी से कहा, “कुछ वयोवृद्ध लोगों से यह पूछिए कि जब वे जवान थे तो क्या उन्होंने कुछ ऐसे पौधे देखे थे जो आज कल नहीं दिखाई पड़ते”

उपरोक्त प्रश्न के पूछे जाने पर निम्नलिखित में से किस कौशल के आकलन की संभावना नहीं है?

(1) चर्चा
(2) प्रश्न पूछना
(3) अभिव्यक्ति
(4) प्रयोग

Ans :- (4)

66. एक शिक्षक प्रत्येक बच्चे को अपने घरों की रद्दी सामग्री से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने को कहता है। शिक्षक का शैक्षिक अभिप्राय नहीं है

(1) कूड़े से बनी श्रेष्ठ वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित करना
(2) कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना
(3) बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना
(4) बच्चों को पुनर्चक्रण, पुनः प्रयोग और रूपांतरण को समझने देना

Ans :- (2)

67. निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए-

A. मैंने क्रियाकलाप की योजना कितनी अच्छी बनाई?
B. मैंने योजना का अनुसरण कितना अच्छा किया?
C. मेरी शक्तियां क्या थी
D. मुझे सचमुच कठिन क्या लगा?

ऊपर दिए गए चार प्रकार के प्रश्नों के उत्तरों से होगा

(1) बच्चों और शिक्षकों दोनों का स्व -आकलन
(2) शिक्षक द्वारा समग्र आकलन
(3) बच्चों का स्व -आकलन
(4) शिक्षकों का स्व -आकलन

Ans :- (1)

CTET September 2016 Question Paper with answer evs

68. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक में प्रयुक्त भाषा

(1) परिभाषा हो पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए
(2) तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए
(3) बच्चे की दिन प्रतिदिन की भाषा से संबंध होने चाहिए
(4) रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिन होनी चाहिए

Ans :- (3)

69. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उन पशुओं पर रंग भरने को कहता है जो हमारे घर में नहीं रहते। इस क्रिया कलाप का उद्देश्य है

(A) सृजनात्मकता का विकास करना
(B) अवलोकन का विकास करना
(C) वर्गीकरण कौशल का विकास करना
(D) डेटा संग्रह का विकास करना

उपरोक्त में से कौन से सही है?

(1) B, C और D
(2) A, C और D
(3) A, B और C
(4) A, C और D

Ans :- (3)

70. पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम जिसे छ: उप विषय के चतुर्दिक निर्मित किया गया है, मैं “पौधे और पशु” को जानबूझकर “परिवार और मित्र” उप विषय के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। इसके लिए निम्नलिखित में से एक कारण को छोड़कर शेष सभी कारण हो सकते हैं। वह एक कारण कौन सा है?

(1) विद्यार्थियों को विज्ञान के दृष्टिकोण से पौधों और पशुओं को समझने में सक्षम बनाना
(2) सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में पौधों और पशुओं के स्थान निर्धारित करने में विद्यार्थियों को सहायता करना
(3) इस बात को उभारना कि किस प्रकार मनुष्य एक दूसरे से घनिष्ठ संबंधों को साझा करते हैं
(4) इस बात को उभारना कि किस प्रकार कुछ समुदायों के जीवन और आजीविका आएं विशेष पशुओं या पौधों से घनिष्ठ रूप से जुड़े हैं

Ans :- (1)

71. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण अधिगम में सर्वेक्षण का उद्देश्य है-

A. समुदाय के साथ अन्योन्यक्रिया का अवसर प्रदान करना
B. बच्चों को विभिन्न लोगों के प्रति संवेदनशील बनाना
C. सूचना को प्रत्यक्ष प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करना
D. आकलन के एक अवसर के रूप में इनका उपयोग करना

(1) A, C और D
(2) A, B, C और D
(3) A, B और C
(4) A, B और D

Ans :- (2)

CTET Previous year question paper september 2016

72. शिक्षक द्वारा प्रदर्शित एक कटोरी में पानी उबालने और उसका वाष्पीकरण हो जाने के प्रयोग को देखने के बाद 7 – 8 वर्ष के बच्चों के द्वारा दिए गए उत्तर इस प्रकार हैं:-

“पानी गुम हो गया”
“कटोरी ने पानी सोख लिया”
“आग ने पानी पी लिया”
“भगवान ने पानी पी लिया”

यह उत्तर बच्चों और उनके विचारों के बारे में क्या बताते हैं?

(1) वाष्पीकरण के बारे में बच्चों के विकल्पी विचार हैं
(2) बच्चों के उत्तर तर्क संगत नहीं है
(3) बच्चों की सोच गलत है
(4) बच्चे अच्छा अवलोकन नहीं कर पाते हैं

Ans :- (1)

73. शिक्षक को इन उत्तरों का सामना किस प्रकार करना चाहिए

(1) बच्चे को बता दें कि वह गलत है
(2) जल चक्र का एक मानक चार्ट प्रदर्शित करें
(3) वाष्पीकरण की परिभाषा दें और बच्चों को उन्हें याद रखने के लिए कहें
(4) उनके विचारों तक पुनः पहुंचने के लिए एक चर्चा प्रारंभ करें

Ans :- (4)

74. वाष्पीकरण विषय पर बच्चों की विविध सोच का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न एक नमूना हो सकता है-

(1) जल चक्र के पांच लाभ लिखिए
(2) क्या होता यदि जल चक्र होता ही नहीं?
(3) जल चक्र के क्रम के सोपान की सूची बनाइए
(4) जल चक्र का आरेख बनाइए और उसे नामित कीजिए

Ans :- (2)

75. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हैं –

(1) हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
(2) हिमाचल प्रदेश और पंजाब
(3) हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश
(4) उत्तराखंड और राजस्थान

Ans :- (2)

76. प्रत्येक आस्थान के नाम के साथ उस क्षेत्र में बनाए जाने वाले सामान्य घरों की सही विकल्प का मिलान कीजिए

Ans :- (3) 

77. पशुओं की त्वचा पर विविध पैटर्न (डिजाइन)

(1) उस जलवायु के कारण होते हैं जिसमें वे रहते हैं
(2) उनकी शारीरिक शक्ति को इंगित करते हैं
(3) परावर्तित प्रकाश के कारण होते हैं
(4) उनकी त्वचा पर बालों के कारण होते हैं

Ans :- (1)

CTET Previous year question paper 2016

78. जो व्यक्ति जंगल में कम से कम 25 वर्षों से रह रहे हैं उनका उस जंगल भूमि पर और उसमें पैदा होने वाले वस्तुओं पर अधिकार है, यह जनादेश किसके द्वारा दिया गया है-

(1) संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2012
(2) भारतीय जंगल अधिनियम 1927
(3) जंगल अधिकार अधिनियम 2007
(4) भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894

Ans :- (3)

79. निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों का समुच्चय कौन सा है?

(1) मियादी बुखार, हैजा, चिकनगुनिया
(2) मलेरिया, HIV, डेंगू
(3) एड्स, हैजा, डेंगू
(4) डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया

Ans :- (4)

80. घटपर्णी पौधा (नेपेंथेस)

(1) कामुक छोटी-छोटी कंटियों से ढका होता है
(2) भारत में नहीं पाया जाता है
(3) मेंढक , कीड़े मकोड़ों और चूहों को चालाकी से फंसा कर खा जाता है
(4) कीड़े मकोड़ों को आकर्षित करने के लिए उच्च तारत्व की ध्वनि निकालता है

Ans :- (3)

81. नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों के किस समुच्चय में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है?

(1) आंवला पालक गुड़
(2) आंवला पालक आलू
(3) आंवला आलू टमाटर
(4) बंद गोभी भिंडी गुड़

Ans :- (1)

82. हमारे देश के लगभग सभी भागों में मिर्च का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है। हमारे देश में मिर्च को लाने वाले व्यवसाई कहां से आए थे

(1) उज़्बेकिस्तान से
(2) दक्षिण अमेरिका से
(3) अफगानिस्तान से
(4) ऑस्ट्रेलिया से

Ans :- (2)

83. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी कैक्टस पौधे के कांटो के बीच अपना घोंसला बनाता है?

(1) शक्कर खोरा
(2) बया
(3) कलचिड़ी
(4) फाख्ता

Ans :- (4)

84. किसी पशु के विषय में नीचे दिए गए विवरण को पढ़िए और उस पशु को पहचानिए

यह भालू जैसा दिखता है परंतु भालू नहीं है। यह एक दिन के लगभग 17 घंटे वृक्षों की शाखाओं से उल्टी लटक कर सोता है। यह जिस वृक्ष पर रहता है उसी की पत्तियां खाता है और यह लगभग 40 वर्षों तक जीवित रहता है।

(1) लंगूर
(2) चिंपैंजी
(3) पैंडा
(4) स्लाॅथ

Ans :- (4)

85. नीचे दिए गए जीवो के समूह में से किन की दृष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्य की तुलना में 4 गुनी अधिक दूरी तक वस्तुओं को देख सकते हैं?

(1) बाघ ,तेंदुआ, साॅड़
(2) सांप, रेशम कीट, छिपकली
(3) चील, गरुड़, गिद्ध
(4) मधुमक्खी मच्छर तितली
(4) मधुमक्खी ,मच्छर ,तितली

Ans :- (3)

86. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए

एक फसल को काटने के पश्चात खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है इसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता इस भूमि में बांस या अन्य खरपतवार जो भी कुछ आता है उन्हें उखाड़ा नहीं जाता काट कर जला दिया जाता है यह राख भूमि को उर्वर बनाती है जब यह भूमि खेती के तरीके लिए तैयार हो जाती है तब इसे हल्का सा खुद आ जाता है भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीजेपी रख दिए जाते हैं।

(1) सहकारी खेती
(2) झूम खेती
(3) सीढ़ी नुमा खेती
(4) सिंचाई खेती

Ans :- (2)

87. जब कोई सपेरा अपने वादे यंत्र बीन को बजाता है तो सांप उसकी ध्वनि पर अपने सिर को इधर-उधर घूमाता है आपके विचार से वाद्य यंत्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है

(1) उस वाद्य यंत्र द्वारा उत्पन्न कंपनियों के प्रति अनुक्रिया करके
(2) उस वाद्य यंत्र को सूंघकर
(3) उस वाद्य यंत्र की ध्वनि को सुनकर
(4) उस वाद्य यंत्र की गति को देखकर

Ans :- (1)

88. परिवार एक ही इकाई होता है, जिसमें मां, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं यह कथन-

(1) सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं
(2) सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता
(3) सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है
(4) सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं

Ans :- (2)

89. मानवों के पेट में अमाशय रस की प्रकृति ………..होती है और वह भोजन के पाचन में सहायक करता है

(1) उभयधर्मी
(2) उदासीन
(3) अम्लीय
(4) क्षारीय

Ans :- (3)

CTET September 2016 Question Paper with answer Subject EVS

90. कक्षा 3 के एक शिक्षक ने अपने बच्चों को निम्नलिखित पेड़ों/ पौधों की पत्तियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करने को कहा जैसे- नींबू, आम तुलसी,पुदीना नीम केला आदि
कुछ विद्यार्थी ने पत्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार किया

(a) दवाओं के गुण वाली पत्तियां और दवाओं के गुण से रहित पत्तियां
(b) बड़ी पत्तियां और छोटी पत्तियां

शिक्षक ने समूह (a) को सही माना और समूह (b) को गलत

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन अधिगम प्रतिबिंबित करता है-

(1) यह क्रियाकलाप पत्तियों से सूचना ग्रहण करने पर केंद्रित है,
(2) बच्चे बहुत प्रकार के संदर्भों को कक्षा में ले आते हैं, जिन की सराहना होनी चाहिए
(3) अपने अनुभव को पर निर्भर करते हुए बच्चे वर्गीकरण के बहुत से तरीकों का उपयोग कर सकते हैं
(4) वर्गीकरण का कार्य बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा इसका एक ही सही उत्तर होगा

Ans :- (4)

Read More :- 

CTET HINDI Question with answer 2018

CTET Preparation Group भाषा का अर्थ एवं भाषा की परिभाषाCLICK HERE