आज हम लोग अधिगम संबंधी विकार के बारे में अध्ययन करेंगे। बालक के अधिगम को प्रभावित करने वाला एक विकार है जिसे डिस्केलकुलिया के नाम से जानते हैं। आज हम लोग डिस्केलकुलिया के बारे में संपूर्ण अध्ययन करेंगे। हम लोग जानेंगे कि डिस्केलकुलिया क्या है, डिस्केलकुलिया किसे कहते हैं तथा डिस्केलकुलिया बालक के अधिगम को किस प्रकार से प्रभावित करता है। तो चलिए हम लोग जानते हैं कि डिस्केलकुलिया किसे कहते हैं।
डिस्केलकुलिया क्या है? Dyscalculia Kise Kahte hain
अधिगम अक्षमता क्या होता है।
जब कोई बालक अधिगम करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करता है वह समस्या शारीरिक समस्या, मानसिक समस्या तथा व्यक्तिगत समस्या हो सकती है। तो बालक जब अधिगम के द्वारा कोई समस्या का सामना करता है जिससे उसकी अधिगम प्रक्रिया प्रभावित होती है तो उसे हम अधिगम अक्षमता कहते हैं।
अधिगम अक्षमता कई प्रकार के होते हैं आज हम लोग उनमें से एक प्रकार है डिस्केलकुलिया जिसके बारे में अध्ययन करेंगे।
डिस्केलकुलिया क्या है?
डिस्केलकुलिया एक ऐसी अधिगम संबंधी विकार है जिसमें बच्चे गणित (अंकगणित) को समझने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। अर्थात हम कह सकते हैं कि डिस्केलकुलिया से ग्रसित बच्चे को गणित को समझने में काफी कठिनाई होती है। उसे गणित को समझने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है कभी-कभी काफी मेहनत के बावजूद भी इस विकार से ग्रसित बच्चे गणित को समझने में असमर्थ होते हैं।
डिस्केलकुलिया क्या है? Dyscalculia Kise Kahte hain
बालकों के गणित के अधिगम के संबंध में जो कोई भी विकार या समस्या आती हो उन सारी समस्याओं को हम लोग डिस्केलकुलिया के अंतर्गत रखेंगे।
डिस्केलकुलिया को न्यूमलेक्सिया (Numlexia) भी कहा जाता है।
- डिस्केलकुलिया कई प्रकार के होते हैं :-
- ग्राफिकल डिस्केलकुलिया
- लैक्सिकल डिस्केलकुलिया
- वर्बल डिस्केलकुलिया
- प्रैक्टोग्नोस्टिक डिस्केलकुलिया
- ऑडियोग्नाटिक डिस्केलकुलिया
डिस्केलकुलिया क्या है? Dyscalculia Kise Kahte hain
डिस्केलकुलिया के लक्षण
- डिस्केलकुलिया से ग्रसित बालक को गणित को समझने में परेशानी होती है।
- इससे ग्रसित बालक दिमागी गणना करने में और सक्षम होते हैं।
- इस अधिगम विकार के कारण बालक गणितीय अवधारणा को देरी से समझते हैं।
- संख्याओं के अर्थ को पहचानने में कठिनाइयाँ।
- कुछ राशियों के साथ संख्याओं को गिनना, पहचानना और मिलान करना सीखने में कठिनाई होना।
Read more:-
- अलेक्सिया क्या है? :- Click Here
- डिस्लेक्सिया क्या है? :- Click Here
- अधिगम अशक्तत्ता (Learning Disability) क्या है? :- Click Here
CTET Whatsapp Group : – Join Now
इसे भी पढ़ें :-