EVS एकीकृत EVS का महत्वइस लेख के माध्यम से आप CTET EVS शिक्षाशास्त्र के पाठ -2 के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि EVS एकीकृ EVS का महत्व (Importance of EVS, Integrated EVS), EVS एकीकृत क्या है? EVS का महत्व क्या है?

 

EVS एकीकृत क्या है?

एकीकृत का मतलब होता है कई अलग-अलग चीजों को मिला करके एक चीज बना देना।

इसको हम लोग एकीकरण भी कह सकते हैं।

हम सभी लोग जानते हैं कि हमारे पाठ्यक्रम में कई अलग-अलग विषय हैं जिनको पढ़ा जाता है।

जैसे :- भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, जीव विज्ञान, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र इत्यादि कई अलग-अलग और भी विषय हैं जिनको बालक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

अगर आप सबों को कहा जाए कि इन सभी विषयों को मिला करके एक विषय बनाना है तो आप लोग क्या करेंगे कि सभी विषयों के Subject को एक विषय में शामिल कर देंगे। यह प्रक्रिया एकीकरण कहलाता है।

EVS का एकीकृत (Integrated EVS)

विज्ञान विषय एवं सामाजिक विज्ञान विषय को मिला करके एक विषय बना दिया गया है जिसका नाम ईपीएस रखा गया है।

एकीकृत EVS में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण Topic को शामिल किया गया है।

EVS विषय के अंतर्गत शामिल किए गए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक कुछ इस प्रकार से हैं

  • भौतिक विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • सामाजिक
  • संस्कृति
  • कला की शिक्षा
  • भाषा शिक्षण
  • संसाधन
  • टेक्नोलॉजी
  • गणितीय कौशल etc 

Note :- राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) 2005 ने पर्यावरण अध्ययन को प्राथमिक स्तर पर एकीकृत पाठ्यचर्या के रूप में पढ़ाए जाने की सिफारिश की थी।

EVS का महत्व क्या है?

  • पर्यावरण शिक्षण हमें पर्यावरण और मनुष्य की क्रियाओं के बीच के संबंध को दर्शाता है।
  • पर्यावरण शिक्षण से हमें यह ज्ञात होता है कि पर्यावरण के घटक हमारे लिए क्यों आवश्यक है।
  • पर्यावरण शिक्षण नागरिक चेतना को बढ़ाती है।
  • पर्यावरण शिक्षण के द्वारा हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं।
  • पर्यावरण शिक्षण हमें पर्यावरण की समस्याओं उनकी निदान और पर्यावरण का संरक्षण करना सिखाता है।
  • पर्यावरण शिक्षण हमें प्रदूषण एवं उससे उत्पन्न जनित दुष्प्रभावों के बारे में बताता है।

इस लेख के माध्यम से आपने EVS एकीकृत, EVS का महत्व के बारे में अध्ययन किया।

मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET

CTET Preparation Group भाषा का अर्थ एवं भाषा की परिभाषाCLICK HERE