आज हम लोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय के बारे में अध्ययन करेंगे जिसका हमारे दैनिक जीवन से भी बहुत ही गहरा संबंध है। वह विषय है – गणित। हमलोग गणित के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे। जानेंगे कि गणित किसे कहते हैं, गणित की प्रकृति क्या है? गणित का अर्थ क्या है? गणित की प्रकृति क्या है, बालको को गणित की शिक्षा क्यों दी जाती है तथा गणित की परिभाषा क्या है?
गणित का अर्थ एवं गणित की प्रकृति
Mathematics (गणित) वह शास्त्र है जो घटनाओं पर आधारित है तथा जिसमें गाणनाओ की प्रधानता होती है।
Math (गणित) की अपनी भाषा होती है। भाषा का तात्पर्य गणितीय पद्य (mathematical terms), गणितीय प्रत्यय (mathematical concepts), सूत्र (formulae), सिद्धांत ( Theories of principles), तथा संकेतों (Signs) से है, जो कि विशेष प्रकार के होते हैं तथा गणित की भाषा को जन्म देते हैं।गणित किसे कहते हैं?
गणित की परिभाषा
Math (गणित)- अंक, अक्षर, चिन्ह आदि संक्षिप्त संकेतों का विज्ञान है जिसकी सहायता से हमें परिमाण, दिशा तथा स्थान का बोध होता है।
- गणित स्थान तथा संख्याओं का विज्ञान है।
- गणित घटनाओं का विज्ञान है।
- यह मापन, परिमाण तथा दिशा का ज्ञान है।
- गणित विज्ञान की क्रमबद्ध, संगठित तथा यथार्थ शाखा है।
- गणित में मात्रात्मक तथ्यों और संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
- यह विज्ञान का मूर्त रूप है।
- गणित तार्किक विचारों का विज्ञान है।
- गणित के अध्ययन में से मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।
- यह आगमनात्मक तथा प्रयोग एक विज्ञान है।
गणित विषय का आरंभ गिनती से हुआ है।
वैज्ञानिकों के अनुसार गणित की परिभाषा
मार्शल, एच स्टोन के अनुसार➠ गणित ऐसी अमूर्त व्यवस्था का अध्ययन है, जोकि अमूर्त तत्वों से मिलकर बना है। इन तत्वों को मूर्त रूप में परिभाषा किया गया है।
बर्ट्रेंड रसेल के अनुसार➠ गणित एक ऐसा विषय है जिसमें हम यह भी नहीं जानते कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं और ना ही आज जान पाते हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सत्य है।
गैलीलियो के अनुसार➠ गणित व भाषा है जिसमें परमेश्वर ने संपूर्ण जगत या ब्रह्मांड को लिख दिया है।गणित किसे कहते हैं?
लॉक के अनुसार➠ गणित वाह मार्ग है जिसके द्वारा बच्चों के मनिया मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।
हागबेन के अनुसार➠ गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है।
रोजक बेकन के अनुसार➠ गणित सभी विज्ञानों का सिंहद्वार एवं कुंजी है।
प्रोफेसर बोस के अनुसार➠ हमारी पूरी सभ्यता जो प्रकृति के उपयोग तथा बौद्धिक गहराई पर निर्भर करती है इसके वास्तविक बुनियाद गणितीय विज्ञान है।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार ➠ गणित मापन, मात्रा तथा परिमाण का विज्ञान है।
गणित के नियम, सिद्धांत, सूत्र सभी स्थानों पर एक समान होते हैं जिससे उनकी सत्यता की जांच (verification) किसी भी समय तथा किसी भी स्थान पर आसानी से की जा सकती है।
CTET की बेहतर तैयारी के लिए हमारे वेबसाइट rkrstudy.net पर अपलोड किए जाने वाले पोस्ट का नियमित अध्ययन करें।