2 अंक की किसी भी संख्या को 11 से गुणा करने का Short-cut Trick
यह Trick 2 अंक की किसी भी संख्या को 11 से गुणा करने का Short-cut Trick है इस नियम की सहायता से दो अंको की संख्याओं का गुणा 11 से किस प्रकार करते हैं आइए उसे देखते हैं:-
जिस संख्या का गुणा 11 से करना होता है उस संख्या को लिख लेते हैं तथा उस संख्या में उपस्थित दोनों अंको को आपस में जोड़कर उस संख्या के बीच में लिख देते हैं। इस प्रकार से प्राप्त संख्या हमारा Ans. होता है।
Example:- 22 को है 11 से गुणा इस नियम से कैसे निकालेंगे
सबसे पहले 22 को लिखेंगे
22 में उपस्थित दोनों अंक को आपस में जोड़कर लिखेंगे
2 + 2 = 4
अंत में 22 के बीच में 22 में उपस्थित दोनों अंको का योग = 4 को लिख देंगे।
242
अतः 22 x 11 = 242 Ans.
Example:- 35 को है 11 से गुणा इस नियम से कैसे निकालेंगे
सबसे पहले 35 को लिखेंगे
35 में उपस्थित दोनों अंक को आपस में जोड़कर लिखेंगे
3 + 5 = 8
अंत में 35 के बीच में 35 में उपस्थित दोनों अंको का योग को लिख देंगे
385
अतः 35 x 11 = 385 Ans.
Example:- 56 को है 11 से गुणा इस नियम से कैसे निकालेंगे
सबसे पहले 56 को लिखेंगे
56 में उपस्थित दोनों अंक को आपस में जोड़कर लिखेंगे
5 + 6 = 11
अंत में 56 के बीच में 56 में उपस्थित दोनों अंको का योग = 11, को लिख देंगे
Note :- 56 में उपस्थित दोनों अंको 5 और 6 का योग 11 प्राप्त होता है जो 2 अंक की संख्या है इसीलिए 5 और 6 के बीच में 11 को ना लिखकर एक को लिखते हैं तथा हासिल 1 को 5 में जोड़ देते हैं।
616
अतः 56 x 11 =616 Ans.
Example:- 95 को है 11 से गुणा इस नियम से कैसे निकालेंगे
सबसे पहले 95 को लिखेंगे
95 में उपस्थित दोनों अंक को आपस में जोड़कर लिखेंगे
9 + 5 = 14
अंत में 95 के बीच में 95 में उपस्थित दोनों अंको का योग = 14, को लिख देंगे
Note :- 95 में उपस्थित दोनों अंको 9 और 5 का योग 14 प्राप्त होता है जो 2 अंक की संख्या है इसीलिए 9 और 5 के बीच में 14 को ना लिखकर 4 को लिखते हैं तथा हासिल 1 को 9 में जोड़ देते हैं।
1045
अतः 95 x 11 =1045 Ans.
अतः हम लोग दो अंको की किसी भी संख्या का 11 गुणा का होगा तो इस नियम की सहायता से की आसानी से तथा कम समय में गुणा कर सकते हैं।