जल परिवहन क्या है? {Water Transport}

जलमार्ग के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर जल परिवहन कहलाता है।

जल परिवहन का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता है। प्राचीन काल से ही यातायात के साधन के रूप में जल मार्ग को उपयोग में लाया जा रहा है।

केंद्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना सन् 1987 में की गई थी।

जल परिवहन क्या है?

Water Transport [जल परिवहन] में स्टीमर, मोटरबोट तथा पनिया जहाज को यातायात के साधनों के रूप में उपयोग किया जाता है।

यदि आप  CTET या  TET EXAMS की तैयारी कर रहें हैं तो RKRSTUDY.NET पर TET का बेहतरीन NOTES उपलब्ध है NOTES का Link नीचे दिया गया है :-

जल परिवहन का लाभ

  • जलमार्ग को भारी भरकम और अत्यधिक मात्रा में वस्तुओं को आसानी से परिवहन के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • Water Transport जल परिवहन बहुत सस्ता होता है।
  • जल परिवहन अपेक्षाकृत कम खर्चीला होता है।

जल मार्ग को दो भागों में बांटा गया है

  1. अंतर्देशीय जलमार्ग
  2. सामुद्रिक जलमार्ग/अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग

अंतर्देशीय जलमार्ग क्या है?

इस प्रकार के परिवहन का उपयोग देश के अंदर व्यापार इत्यादि के लिए किया जाता है। इसमें देश के अंदर उपस्थित नहरें, जिलों एवं नदियों को सम्मिलित किया जाता है।

भारत में छ: अंतर्देशीय जलमार्ग है :-

  • इलाहाबाद से हल्दिया (गंगा नदी)
  • सादिया से घुबरी (ब्रह्मपुत्र)
  • कोल्लम से कोट्टापुरम (केरल)
  • तालचर से पारादीप (ब्राह्मणी नदी)
  • लखीमपुर से भागा (बराक नदी)
  • काकीनाडा से पदुचेरी
  • उपरोक्त सभी अंतर्देशीय जलमार्ग का उदाहरण है।

जल परिवहन क्या है?

समुद्री मार्ग/अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग

अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का प्रयोग दो देश के बीच व्यापार के लिए किया जाता है। यह मार्ग अंतरराष्ट्रीय पत्तनो द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

भारत के कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पत्तन के नाम

  • कांडला गुजरात
  • न्हावाशेवा मुंबई
  • मार्मागाओ कर्नाटक
  • न्यूमंगलौर कर्नाटक
  • कोच्चि केरल
  • तूतीकोरिन तमिलनाडु
  • विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश
  • पारादीप उड़ीसा
  • हल्दिया कोलकाता

जल परिवहन क्या है?

बंदरगाह किसे कहते हैं?

समुद्री जहाजों को ठहरने का जगह बंदरगाह कहलाता है।जब कोई जहाज एक जगह से सामान लेकर दूसरे जगह पर आकर रुकता है जहां से उस सामानों को उतारा जाता है उस जगह को बंदरगाह कहते हैं।

जल परिवहन क्या है?

  • देश का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई में है।
  • भारत का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह विशाखापट्टनम है।
  • विशाखापट्टनम भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है।
  • गुजरात स्थित कांडला एक ज्वारीय बंदरगाह है। यह मुक्त व्यापार क्षेत्र वाला बंदरगाह है।
  • चेन्नई एक कृत्रिम बंदरगाह है। यह भारत का सबसे प्राचीन बंदरगाह है।

Read More :-