लघु उत्तरीय प्रश्न किसे कहते हैं? प्रश्न अनेकों प्रकार के होते हैं उनमें से प्रश्नों का एक प्रकार लघु उत्तरीय प्रश्न होता है हमलोग जानेंगे कि लघु उत्तरीय प्रश्न किसे कहते हैं, लघु उत्तरीय प्रश्न क्या है?

लघु उत्तरीय प्रश्न में विद्यार्थियों को लिखित उत्तर देना होता है।इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर सीमा क्षेत्र यानी उत्तर की लंबाई सीमित होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न किसे कहते हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न किसे कहते हैं
rkrstudy.net

(Short answer type question) लघु उत्तरीय प्रश्न का उत्तर लगभग तीन से चार लाइन या 20 से 25 शब्दों में दिया जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न लगभग 2 से 3 अंक का होता है।

निबंधात्मक प्रश्नों में वस्तुनिष्ठता और विश्वसनीयता की कमी होती है इसीलिए निबंध प्रकार के प्रश्न में संक्षिप्त सार संक्षेप और अस्पष्टता नहीं होती है। बल्कि लघु उत्तरीय प्रश्न में विश्वसनीयता तथा वस्तुनिष्ठता दोनों होती है इसीलिए इस प्रकार के प्रश्नों में संक्षिप्त सार संक्षेप और अस्पष्टता पाई जाती है।

लघु प्रश्न उत्तर दो चरम स्थितियों के बीच के मार्ग हैं। शिक्षक एवं छात्र यदि इनके प्रारूप को भली-भांति समझ ले तो वस्तुनिष्ठ और निबंध दोनों ही प्रकार के प्रश्न लाभदायक सिद्ध होते हैं।

कुछ लघु उत्तरीय प्रश्न निम्न प्रकार है –

संसार के सात अजूबों में से पिरामिड को 1 अजूबों के रूप में क्यों माना जाता है? (प्रश्नात्मक)

पौधों और जानवरों में चार अंतर बताइए। (कथनात्मक)

लघु उत्तरीय प्रश्न से संबंधित तथ्य

  • लघु उत्तरीय प्रश्न का प्रयोग वार्षिक परीक्षाओं में किया जा सकता है।
  • इस प्रकार के प्रश्न का उपयोग लगभग सभी वस्तुनिष्ठ अध्ययनों में किया जा सकता है।
  • लघु उत्तरीय प्रश्न छात्रों में सही तथ्यों के संगठनों और समझने के विकास में सहायता करता है।
  • इस प्रकार के प्रश्नों में अधिक वस्तुनिष्ठता और विश्वसनीयता होती है।
  • लघु उत्तरीय प्रश्न अधिक से अधिक पाठ्यक्रम में शामिल करने में सहायता करता है क्योंकि कुछ निबंधात्मक प्रश्न के स्थान पर अधिक लघु प्रश्न पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न पत्र की वैधता में सुधार आएगा।

Read more –

CTET Whatsapp Group : – Join Now