आज किस लेख में आप महात्मा गांधी का जीवन परिचय के बारे में अध्ययन करेंगे इस लेख के माध्यम से आप महात्मा गांधी का जीवन दर्शन क्या है एवं महात्मा गांधी का जीवनी में कौन कौन से प्रमुख बातें बताये है, उन सबों का अध्ययन करेंगे।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय | गांधी जी का जीवनी | महात्मा गांधी का जीवन दर्शन

महात्मा गांधी का जीवन परिचय

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई. को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। गांधी जी के माता का नाम श्रीमती पुतलीबाई तथा पिता का नाम श्री करमचंद गांधी था।

  • गांधी जी को पूरा भारत वर्ष बापू कहकर बुलाता है।
  • मोहनदास करमचंद गांधी को रविंद्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम महात्मा की उपाधि दी थी तभी से गांधी जी को महात्मा गांधी कहने लगे।

गांधी जी का जीवनी

  • गांधी जी की माता बड़े शील स्वभाव की एवं धार्मिक महिला थी। इनके घर का वातावरण सादगी पूर्ण और धार्मिक था। गांधी जी को 7 वर्ष की आयु में एक गुजराती पाठशाला में पढ़ने के लिए भेजा गया। सन 1888 ई. में गांधीजी इंग्लैंड चले गए।
  • गांधी जी का विवाह 13 वर्ष की अवस्था में ही हो गई थी। जब वह हाई स्कूल में पढ़ते थे। गांधी जी की पत्नी का नाम कस्तूरबा थी।
  • इंग्लैंड में कानून परीक्षा उत्तीर्ण कर गांधीजी 12 जून 1891 को भारत लौट आए थे। अपने विद्यार्थी जीवन काल में गांधी जी सत्य हरिश्चंद्र और श्रवण कुमार नाटक को देखा करते थे और वे इससे काफी प्रभावित भी हुआ करते थे।
  • जब गांधी जी इंग्लैंड से लौटकर भारत आए तब राजकोट और मुंबई में वकालत प्रारंभ की, परंतु एक मुकदमे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा।

महात्मा गांधी का जीवन दर्शन

  • दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी ने देखा कि भारत वासियों के साथ काफी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अंग्रेजों से संघर्ष किया। 
  • 1914 में उन्होंने चंपारण के किसानों के लिए खुलकर संघर्ष किया और यहीं से उनके सामाजिक और सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ हुआ।
  • उन्होंने 1915 में साबरमती आश्रम में शैक्षणिक प्रयोग द्वारा अपने शिक्षा सिद्धांतों को पुष्टि किया।
  • 1931 में गांधी इरविन समझौता हुआ और दूसरी गोलमेज कांफ्रेंस में प्रतिनिधि के रूप में गांधीजी इंग्लैंड के और अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता में अमूल परिवर्तन की बात सुनाई गई।
  • 1942 ई. में हुए बेलगांव कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। सन 1930 में नमक कर के विरोध में प्रसिद्ध दांडी यात्रा आंदोलन द्वारा उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम को बल दिया।
  • अगस्त 1942 में गांधीजी ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव दिया। जिससे देश में अंग्रेजों के खिलाफ एक महान आंदोलन छिड़ गया गांधीजी को जेल में बंद कर दिए गए।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय

  • 1944 में गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा का जेल में ही निधन हो गया।
  • 1946 में नोवाखाली में हिंदू मुस्लिम संघर्ष को शांत करने के लिए हुए पैदल घूमें और सफल हुए।
  • गांधी जी ने देश की आजादी के लिए सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाकर लोगों में क्रांति जगाई।
  • देश को आजाद करने के लिए उन्होंने अनेकों यातनाएं झेलें, सत्याग्रह किए, जेल के शिकंजे में बंद रहे और कई बार अनशन किए।
  • 15 अगस्त 1947 को गांधी जी के प्रयासों का मूर्त स्वरूप स्वतंत्रता के रूप में आया।
  • परंतु इसके कुछ समय पश्चात ही देश विभाजन ने उनके हृदय पर भारी आघात पहुंचाया।
  • 30 जनवरी 1948 को यह महामानव का निधन हो गया।
  • नाथूराम गोडसे ने अपने बंदूक की गोली से महात्मा गांधी को स्वर्ग के द्वार तक पहुंचाया।
  • 30 जनवरी 1948 से लेकर आज तक प्रत्येक साल के 30 जनवरी को गांधी जी की याद में शहीद दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।

इसलिए के माध्यम से आप ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय उनके जीवन दर्शन उनकी जीवनी को संक्षिप्त में अध्ययन किया।

Read more:-

  • रविंद्रनाथ टैगोर के शिक्षा दर्शन Click Here
  • स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन Click Here

CTET Whatsapp Group : – Join Now

इसे भी पढ़ें :-