Mansik aayu kya hai
आज हमलोग Mansik aayu awm kya hai buddhi parikshan {मानसिक आयु} एवं बुद्धि परीक्षण से संबंधित अध्ययन करेंगे। अध्यान के फलस्वरूप हम लोग देखेंगे मानसिक आयोजन बुद्धि परीक्षण क्या है? तथा एक बालक के विकास में का क्या योगदान होता है। :-
बुद्धि परीक्षण के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व की विशेषताओं का पता लगाया जाता है।
मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि के प्रमाणिक मापन की विधियों की खोज की। इस विधियों को खोज करने में सर्वप्रथम जर्मन मनोवैज्ञानिक वुण्ट का नाम आता है, जिन्होंने वर्ष 1879 में बुद्धि के मापन के लिए मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना की थी।
मनोवैज्ञानिक अलफ्रेड बिने तथा उनके साथी साईंमन में बुद्धि के मापन का आधार बच्चों में निर्णय, स्मृति,तर्क एवं अंकिक जैसे मानसिक कार्यों को माना है।
Mansik aayu kya hai
जो बालक अपनी आयु से ऊपर की आयु के बच्चों के लिए निर्धारित सभी प्रश्नों के सही उत्तर देता है, वह बच्चा उच्च बुद्धि का होता है, एवं जो बालक अपने आयु के बच्चों के लिए निर्धारित प्रश्नों के सही उत्तर नहीं दे पाता है मंद बुद्धि का होता है।
सर्वप्रथम विलियम स्टर्न ने बुद्धि के मापन के लिए बुद्धि लब्धि के प्रयोग का सुझाव दिया।
मानसिक आयु किसे कहते हैं?
किसी व्यक्ति के बौद्धिक विकास अपने सामान आयु वर्ग की तुलना में कितना हुआ है, इस मापन की विधि को मानसिक आयु (Mental Age) कहते हैं।
उदाहरण के लिए यदि कोई 5 वर्ष का बालक नव वर्ष के व्यक्ति के अनुसार दिमाग रखता है या उसके जैसा सोचता है 5 वर्ष के बालक का मानसिक आयु 15 वर्ष होगा।
Mansik aayu kya hai
वास्तविक आयु किसे कहते हैं ?
वास्तविक आयु किसी व्यक्ति की वास्तविक आयु होती है अर्थात वह कितने वर्ष का होता है,उसका वास्तविक आयु उतना ही होता है वास्तविक आयु कालानुक्रम आयु भी कहते हैं।
उदाहरण के लिए यदि कोई बालक 10 वर्ष का है तो उसका वास्तविक आयु 10 होगा।
बुद्धि लब्धि (IQ) क्या है?
बुद्धि लब्धि (Intelligence quotient / IQ) कई अलग मानकीकृत परीक्षणों से प्राप्त एक गणना है जिससे बुद्धि का आकलन किया जाता है। “IQ” पद की उत्पत्ति जर्मन शब्द Intelligenz-Quotient से हुई है, जिसका सबसे पहले जर्मन मनोवैज्ञानिक विलियम स्टर्न ने 1912 में किया था।
मनोवैज्ञानिक टर्मन ने बुद्धि लब्धांक ज्ञात करने की विधि बताइ। इसके अनुसार बुद्धि लब्धि बच्चों के मानसिक आयु को उसकी वास्तविक आयु से भाग करके 100 से गुणा करने पर प्राप्त की जाती है। इनके अनुसार बुद्धि लब्धि का सूत्र है :-
मनोवैज्ञानिक वेश्लर द्वारा निर्मित IQ वितरण
बुद्धि लब्धि (IQ) | वितरण (Distribution) |
130 या इसके ऊपर | अति श्रेष्ठ बुद्धि अर्थात प्रतिभाशाली होती |
120-129 | श्रेष्ठ बुद्धि |
110-119 | उच्च सामान्य बुद्धि |
90-109 | सामान्य बुद्धि |
80-89 | मंद बुद्धि |
70-79 | क्षीण बुद्धि |
69 से नीचे | निश्चित क्षीण बुद्धि |
मनोवैज्ञानिक मैरिल द्वारा निर्मित IQ वितरण
बुद्धि लब्धि (IQ) | वितरण (Distribution) |
140 या इसके ऊपर | अति श्रेष्ठ बुद्धि अर्थात प्रतिभाशाली होती |
120-139 | श्रेष्ठ बुद्धि |
110-119 | उच्च सामान्य बुद्धि |
90-109 | सामान्य बुद्धि |
80-89 | मंद बुद्धि |
70-79 | क्षीण बुद्धि |
69 से नीचे | निश्चित क्षीण बुद्धि |
इसे ही जाने :- सर्वशिक्षा अभियान क्या है?