इस लेख में हम लोग “मित्र Friend” के बारे में अध्ययन करेंगे। लेख के अंदर हम लोग पढ़ेंगे की मित्र किसे कहते हैं? मित्र की परिभाषा क्या है? मित्रता का वर्गीकरण क्या है यानी मित्र को कितने भागों में बांटा गया है एवं मित्रता का महत्व क्या होता है? तो चलिए हम लोग जानते हैं कि मित्र क्या होता है?
मित्र किसे कहते हैं?
किसी बालक के उसके कार्यों में सहयोग करने वाला तथा उसके साथ खेलने वाला बालक मित्र कहलाता है।
मित्र की परिभाषा क्या है?
किसी एक बालक एवं दूसरे बालक का संबंध अच्छा होता है एवं जिनके साथ वह रहना, कार्य करना एवं खेलना पसंद करता है, उन्हें हम उस बालक का मित्र कहते हैं।
मित्रता किसे कहते हैं?
मित्रों के बीच आपसी संबंध को मित्रता कहा जाता है।
मित्रता एक ऐसी रिश्ता है जिसमें अपनी सुविधा एवं रूचि के अनुसार देख परख कर मित्र चुनने की स्वतंत्रता होती है।
मित्रता एक ऐसा बंधन है जो लोगों के मन को जोड़ता है और इसी के आधार पर वे एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
मित्रता का वर्गीकरण
मित्रता को कितने भागों में बांटा गया है?
मित्रता को तीन भागों में बांटा गया है:-
1. उपयोगिता की मित्रता:- इस प्रकार की मित्रता में मित्र वही होता है जिसकी मित्रता में अपना हित एवं लाभ दिखाई देता है।
2. आनंद की मित्रता:- इस प्रकार की मित्रता में मित्रों के बीच आपसे हित को लेकर सहमति होती है एवं वे अपनी आप सी खुशी मित्रों के बीच बांटते हैं।
3. अच्छी मित्रता:- इस प्रकार की मित्रता में दो मित्रों के बीच आपसी सम्मान एवं प्रेम कबाब होता है। इस प्रकार की मित्रता बिना कोई मकसद की मित्रता होती है। अर्थात इस प्रकार के मित्रता में किसी प्रकार की लाभ, हित एवं आनंद प्राप्ति का कोई मकसद नहीं होता है।
उपरोक्त लिखिए तीनों मित्रता के प्रकार अरस्तु ने दिए हैं।
मित्रता का महत्व
- मित्र एवं मित्रता बालक के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
- एक मित्र दूसरे मित्र को खेलकूद व अन्य कार्यों को संपन्न करने में मदद करता है।
- एक अच्छा मित्र अपने मित्र को कुसंगति से बचाता है।
- एक अच्छा मित्र अपने मित्र को सामाजिक मूल्यों एवं आदर्शों का ज्ञान कराता है।
- बालकों के मानसिक विकास में भी मित्रता एवं मित्र की अहम भूमिका होती है।
इस लेख में हम लोगों ने जाना कि मित्र किसे कहते हैं? मित्र की परिभाषा क्या है? मित्रता का वर्गीकरण क्या है यानी मित्र को कितने भागों में बांटा गया है एवं मित्रता का महत्व क्या होता है?
Watch my YouTube Video
Read More :-