यात्रा, परिवहन किसे कहते हैं? परिवहन के मार्ग कौन-कौन से है?
यात्रा की परिभाषा
मनुष्य एक स्थान पर हमेशा स्थिर नहीं रहते हैं। मनुष्य को अपने विभिन्न उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है इसे यात्रा कहते हैं।
यात्रा को परिवहन भी कहा जाता है।
यात्रा के क्या उद्देश्य है ?
मनुष्य को यात्रा करने का विभिन्न कारण हो सकते हैं। यात्रा के कुछ निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
- जीविकोपार्जन
- सामाजिक उद्देश्य
- आर्थिक उद्देश्य
- राजनीतिक उद्देश्य
- वैज्ञानिक उद्देश्य
- तीर्थ से संबंधी उद्देश्य
- पर्यटन से संबंधित उद्देश्य
- शैक्षणिक उद्देश्य इत्यादि।
यात्रा, परिवहन किसे कहते हैं?
यात्रा से लाभ
- यात्राओं से लोगों को एक दूसरे के विचार को जानने का मौका मिलता है।
- इससे लोगों के एक दूसरे के संस्कृति और सभ्यता के बारे में भी जानने का मौका मिलता है।
- यात्रा से व्यापार में उन्नति होती है।
- परिवहन से नई जगह का खोज होता है।
- यात्रा से विभिन्न संस्कृतियों का समन्वय में होता है।
- यात्रा करने से अनेक जगहों की भाषाओं के बारे में जानकारी मिलती है।
- यात्रा/परिवहन के मार्ग में कौन-कौन से हैं?
यात्रा/ परिवहन की मुख्य तीन मार्ग हैं :-
- स्थलमार्ग
- जलमार्ग
- वायुमार्ग
यातायात के साधन क्या है?
मनुष्य जैसे साधनों के द्वारा अपनी यात्रा करते हैं उसे यातायात के साधन कहते हैं।
यातायात के साधन का चयन इस बात पर निर्भर करता है कि यात्रा करने के लिए मनुष्य किस मार्ग का चयन करते हैं।
तीनों मार्ग के लिए यात्रा के अलग-अलग साधन है।
Pariwahan kise kahte hain
स्थल परिवहन (land transport)
स्थल परिवहन के अंतर्गत दो मार्ग आते हैं
सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग
सड़क मार्ग के लिए यातायात के साधन हैं – बस, जीप, ट्रक, बैलगाड़ी, मोटर कार इत्यादि।
रेल मार्ग के अंतर्गत मनुष्य रेल की सहायता से यात्रा करते हैं।
यात्रा, परिवहन किसे कहते हैं?
जल परिवहन (water transport)
जब मनुष्य अपनी यात्रा जल के मार्ग द्वारा करता है तो इस प्रकार का यात्रा जल परिवहन कहलाता है। हमारे देश में गंगा, ब्रह्मपुत्र इत्यादि बड़ी बड़ी नदियां जल यातायात के काम में लाई जाती है।
जल मार्ग में यातायात के साधनों के रूप में स्टीमर, मोटरबोट, पानी के जहाज (पनिया जहाज) इत्यादि को यातायात के साधनों के रूप में उपयोग किया जाता है।
यात्रा, परिवहन किसे कहते हैं?
वायु परिवहन (air transport)
मनुष्य आधुनिक युग में वायु को भी अपने परिवहन का मार्ग चुन लिया है। वायु के द्वारा मनुष्य अपने यात्रा को संपन्न करते हैं। वायु मार्ग के द्वारा हवाई जहाज को यातायात के साधनों के रूप में मनुष्य उपयोग करते हैं तथा हवाई जहाज से ही अपनी यात्रा को संपन्न करते हैं।
भारत में पांच बड़े हवाई अड्डा है जो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और तिरुअनंतपुरम में स्थित है।
इसे भी पढ़ें –
- सड़क मार्ग सड़क परिवहन क्या है?
- जल परिवहन क्या है?
- CTET Prepration Group : – Join Now