परिवार(Family) क्या है, परिवार का अर्थ, परिवार का प्रकार, परिवार की परिभाषा है तथा परिवार का कार्य क्या है?
परिवार (Family) क्या है?
यदि आप CTET या TET EXAMS की तैयारी कर रहें हैं तो RKRSTUDY.NET पर TET का बेहतरीन NOTES उपलब्ध है। NOTES का Link नीचे दिया गया है :- |
परिवार का शाब्दिक अर्थ :-
‘परिवार’ अंग्रेजी शब्द Family का हिंदी रूपांतरण है। Family शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द “Famulus” से हुई है। Famulus एक समूह के लिए प्रयुक्त होता है, जिसमें माता-पिता, बच्चे आदि शामिल होते हैं। परिवार सभी समाज और संस्कृतियों में पाया जाता है। परिवार का आधार सहयोग, प्रेम, त्याग, श्रद्धा आदि है परिवार के सभी सदस्य भावनात्मक आधार पर एक दूसरे से संबंधित होते हैं। परिवार प्राथमिक एवं महत्वपूर्ण संस्था है जिसमें व्यक्ति का सामाजिकरण होता है।
परिवार का परिभाषा :-
समाजशास्त्रियों के अनुसार- परिवार में पति-पत्नी और बच्चों का होना अनिवार्य होता है। अगर इन सभी में से किसी एक का भी अभाव हो तो वह परिवार परिवार ना होकर गृहस्थ का रूप ले लेता है। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि-” सभी परिवार की गृहस्थ तो होते हैं, लेकिन सभी गृहस्थ परिवार नहीं होते हैं।”
विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई परिवार की परिभाषाएं निम्नलिखित है :-
मैकाइवर और पेज के अनुसार– “परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें यौन संबंध पाए जाते हैं जिसका आकार छोटा हो और जो बच्चों का प्रजनन और लालन-पालन करते हैं।”
इलियट और मैरिल के अनुसार- “परिवार को पति अपनी तथा बच्चों को एक जैविक इकाई के रूप में प्रकाशित किया जा सकता है। यह एक सामाजिक संस्था भी है तथा सामाजिक संगठन भी है। जिसके द्वारा कुछ मांगी आवश्यकता की पूर्ति की जाती है।”
लॉक के अनुसार :- “ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो विवाह, रक्त या गोद लेने के संबंध द्वारा संगठित है, जो छोटी सी गृहस्थी का निर्माण करती है। और पति पत्नी, माता पिता, पुत्र पुत्री, भाई-बहन के रूप में एक-दूसरे से अंतर क्रियाएं करते हैं। तथा एक सामान्य संस्कृति का निर्माण तथा देख-रेख करते हैं।”
परिवार के प्रकार :-
परिवार को मुख्य रूप से दो भागों में बाटा गया है :-
1. एकल परिवार(Nuclear Family):-
- एकल परिवार सबसे छोटा परिवार होता है।
- इसमें माता-पिता व उनके अविवाहित बच्चे ही शामिल होते हैं।
- इस प्रकार से यह परिवार काफी छोटा होता है।
2. संयुक्त परिवार(Joint Family):-
- संयुक्त परिवार ऐसे परिवार होते हैं।
- जिसमें माता पिता, पुत्र पुत्री, भाई-बहन, दादा दादी, चाचा चाची आदि सभी लोग शामिल होते हैं।
- इस प्रकार के परिवार को संयुक्त परिवार कहा जाता है। इस प्रकार के परिवार काफी बड़े परिवार होते हैं।
पाठ्यक्रम क्या है:- Click Here