पोषण किसे कहते हैं? पोषण को अंग्रेजी में (Nutrition) कहते हैं। पोषण हमारे शरीर में होने वाले सभी क्रियाओं का एक संगठन है, जिसके द्वारा सजीव प्राणी ऐसे खाद्य पदार्थों को गठन करता है जो प्राणियों के शरीर के विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करता है तथा शरीर की वृद्धि है तथा शारीरिक टूट-फूट की मरम्मत करता है। इन सारी पदार्थों को पोषक (Nutrients) तत्व कहा जाता है।
पोषक पदार्थ के 6 समूहों में वर्गीकृत किया गया है :-
- कार्बोहाइड्रेट
- प्रोटीन
- वसा
- विटामिन
- खनिज लवण
- जल
पोषक तत्व को दो भागों में विभाजित किया गया है
- वृहत पोषक तत्व (Large nutrients)
- सूक्ष्म पोषक तत्व (Micro nutrients)
वृहत पोषक तत्व के अंतर्गत कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, खनिज तत्व एवं जल आते हैं।
सूक्ष्म पोषक तत्व के अंतर्गत जल एवं वसा (दोनों घुलनशील) तथा आवश्यक सूक्ष्म खनिज तत्व आते हैं।
पोषण किसे कहते हैं?
कार्बोहाइड्रेट क्या है?
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत गेहूं, चावल, आलू, मक्का, केला, शकरकंद, गन्ना, शक्कर इत्यादि है।
विटामिन किसे कहते हैं?
विटामिन रासायनिक रूप से बनी एक योगिक होते हैं जो सजीवों के शरीर में भोजन के रूप में प्राप्त होता है। विटामिन हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करता है।
विटामिन की मुख्य स्रोत फल, सब्जियां, दूध, अंडा, मछली इत्यादि है।
विटामिन कई प्रकार के होते हैं तथा सभी विटामिन के अलग-अलग स्रोत होते हैं।
प्रोटीन किसे कहते हैं?
प्रोटीन हमारे शरीर के वृद्धि में मदद करता है इसीलिए प्रोटीन को शरीरवर्धक भोजन भी कहा जाता है।प्रोटीन हमारे शरीर के कोशिकाओं के पुन: र्निर्माण में मदद करता है।
प्रोटीन के मुख्य स्रोत दूध, मीट, अंडा, मछली, दाल, सोयाबीन, मटर इत्यादि है।
Note :- सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
वसा किसे कहते हैं?
वसा हमारे शरीर को ऊर्जा देती है। यह कार्बोहाइड्रेट से दोगुनी ऊर्जा देती है।वसा हमारे शरीर के अंगों को बाहरी झटको से बचाता है।
वसा के मुख्य स्रोत दूध, पनीर, मक्खन, घी, अंडा, मांस, मछली, बादाम, मूंगफली, अखरोट इत्यादि है।
खनिज लवण किसे कहते हैं?
खनिज लवण हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करता है तथा शरीर में ऊतकों के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है।
खनिज तथा लवण के मुख्य स्त्रोत चाय, दूध, सब्जी, साधारण नमक, मछली, मांस इत्यादि।
जल किसे कहते हैं?
जल एक अकार्बनिक पदार्थ है। मानव शरीर में लगभग 60 से 75% भाग में जल उपस्थित है।
जल हमारे शरीर में पसीने एवं वाष्पन द्वारा शरीर का ताप निरंतर इत करता है तथा पाचन परिवहन एवं उत्सर्जन में सहायक है।
जल की कमी से निर्जलीकरण (Dehydration) हो जाता है।
Read More :-