इस लेख में प्रकाश के परावर्तन से जुड़ी बातें दिया गया है। इस लेख के माध्यम से आप लोग यह जानेंगे कि प्रकाश के परावर्तन क्या है तथा प्रकाश के परावर्तन के नियम कौन-कौन से हैं?
![]() ⇒ प्रकाश के परावर्तन क्या है? |
प्रकाश के परावर्तन क्या है? प्रकाश के परावर्तन के नियम In hindi
प्रकाश के परावर्तन किसे कहते हैं?
जब प्रकाश की किरण किसी माध्यम में चल रही होती है तथा किसी सता से टकराकर पुनः उसी माध्यम में वापस आ जाती है। तो इस पूरी घटना को प्रकाश का परावर्तन (Reflection of light) कहते हैं।
प्रकाश के परावर्तन के नियम को समझने से पहले हम लोग कुछ Terms को जानते हैं जो निम्नलिखित है:-
परावर्तक सतह किसे कहते हैं?
प्रकाश की किरण जी सतह से टकराकर वापस लौटती है उस शहर को परावर्तक सतह कहते हैं।
चित्र में (MN) परावर्तक सतह है।
आपतित किरण (Incident Ray) किसे कहते हैं?
परावर्तक सतह पर पड़ने वाले किरण को आपतित किरण कहते हैं।
चित्र में (AB)आपतित किरण है।
परावर्तित किरण (Reflected Ray) किसे कहते हैं?
परावर्तक सतह से टकराकर लौटने वाली प्रकाश की किरण को परावर्तित किरण कहते हैं।
उपरोक्त चित्र में (BC) परावर्तित किरण है।
आपतन बिंदु क्या होता है?
प्रकाश की किरण परावर्तक सतह के जिस बिंदु पर टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहते हैं।
चित्र में आपतन (B) बिंदु है।
अभिलंब
आपतन बिंदु पर खींचा गया लंब अभिलंब कहलाता है।
उपरोक्त चित्र में (BP) अभिलंब है।
आपतन कोण (Incidence angle) किसे कहते हैं?
आपतित किरण तथा अभिलंब के बीच बने कोण को आप तन कोण कहते हैं।
चित्र में आपतन कोण (∠ABP) है।
परावर्तन कोण (Reflection Angle) किसे कहते हैं?
परावर्तित किरण एवं अभिलंब के बीच बना कोण परावर्तन कोण कहलाता है।
चित्र में (∠PBC) परावर्तन कोण है।
➥ परावर्तन के नियम (Law of reflection)
प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है जो निम्नलिखित है:-
परावर्तन के प्रथम नियम
आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल पर होते हैं।
उपरोक्त चित्र में आपतित किरण (AB), परावर्तित किरण (BC) तथा अभिलंब (BP) तीनों एक ही तल (B) पर हैं।
परावर्तन के दूसरा नियम
आपतन कोण तथा परावर्तन कोण दोनों आपस में बराबर होते हैं।
चित्र से [∠ABP = ∠PBC]
Read more :-