प्रकाश (Light) किसे कहते हैं?इस लेख में हम लोग प्रकाश के बारे में बात करेंगे। हम लोग प्रकाश से जुड़ी सभी बातों का अध्ययन करेंगे। इस लेख में हम लोग जानेंगे कि प्रकाश (Light) किसे कहते हैं? प्रकाश की परिभाषा क्या है? प्रकाश की किरण किसे कहते? प्रकाश पुंज क्या होता है तथा प्रकाश पुंज कितने प्रकार के होते हैं?

प्रकाश (Light) किसे कहते हैं? प्रकाश की परिभाषा

“प्रकाश एक ऊर्जा का प्रकार है जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु को देख पाते हैं”

दूसरे शब्दों में,

प्रकाश हमारी आंखों में संवेदना उत्पन्न करती है जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु को देख पाते हैं।

प्रकाश खुद तो अदृश्य होता है परंतु वस्तुओं को दृश्य बनाता है।

प्रकाश के गुण (Properties of Light)

1. प्रकाश विद्युत चुंबकीय विकिरण के रूप में चलता है।
2. प्रकाश के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है यह निर्वात में भी गति करता है।
3. प्रकाश सरल रेखा में गति करता है।
4. प्रकाश पुंज सदैव गतिशील रहता है।
5. प्रकाश अपारदर्शी माध्यम से नहीं गुजर सकता है।
6. निर्वात में प्रकाश की चाल 3×108 m/s होती है।

प्रकाश की किरण किसे कहते हैं? (Ray of light)

किसी सामांगी माध्यम में प्रकाश एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जिस मार्ग से होकर गुजरती है उसे प्रकाश की किरण कहते हैं।

प्रकाश पुंज किसे कहते हैं? (Beam of light)

जब अनेकों प्रकाश की किरण किसी एक ही दिशा में गमन करती है तो उस प्रकाश किरण के समूह को प्रकाश किरण पुंज कहते हैं।

प्रकाश किरणपुंज को तीन भागों में बांटा गया है जो निम्न है:-

  1. अभिसारी किरण पुंज
  2. अपसारी किरण पुंज
  3. समांतर किरण पुंज

अभिसारी किरण पुंज क्या है?

वैसे प्रकाश के किरणों के समूह जिसमें आपतित सभी प्रकाश की रानी किसी एक बिंदु पर आकर मिलती है उसे अभिसारी प्रकाश पुंज कहते हैं।

अपसारी किरण पुंज क्या है?

यदि प्रकाश की सभी कितने किसी एक बिंदु से आती प्रतीत होती है तो उसे अपसारी किरण पुंज कहते हैं।

समांतर किरण पुंज क्या है?

वैसे प्रकाश की किरने जो कभी आपस में नहीं मिलती है और सदैव एक दूसरे के समांतर रहती है उसे समांतर प्रकाश पुंज करते हैं।