इस लेख के माध्यम से आप “प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (E.C.C.E)” के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (Early Childhood Care and Education) क्या है? | E.C.C.E किसे कहते हैं? E.C.C.E का अर्थ, E.C.C.E से जुड़े महत्वपूर्ण संस्था एवं क्रियाकलाप, E.C.C.E की आवश्यकता एवं उद्देश्य
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (Early Childhood Care and Education (E.C.C.E)
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत बालक के प्रारंभिक बाल्यावस्था के समय एवं उससे पहले के जीवन काल का समग्र विकास एवं शिक्षा का रूपरेखा तैयार किया गया है।
E.C.C.E की अवधारणा सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में उभर कर आई है।
बाल्यावस्था की उम्र 2 से 11 वर्ष तक होती है।
बाल्यावस्था को दो भागों में बांटा गया है।
- प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं उत्तर बाल्यावस्था
प्रारंभिक बाल्यावस्था में बालक को अनौपचारिक शिक्षा दी जाती है। जो शाला पूर्व शिक्षा होती है।
E.C.C.E के अंतर्गत किसी बालक के गर्भावस्था से लेकर प्रारंभिक बाल्यावस्था तक समग्र विकास, देखभाल और शिक्षा पर बल दिया जाता है।
समग्र विकास के अंतर्गत बालक के शारीरिक विकास, मानसिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, समाजीकरण के गुण, नैतिकता इत्यादि शामिल होते हैं।
E.C.C.E से जुड़े महत्वपूर्ण संस्था एवं क्रियाकलाप
- आंगनबाड़ी
- बालवाड़ी
- प्ले स्कूल
- विभिन्न टीकाकरण योजना, पोषण आहार इत्यादि।
E.C.C.E की आवश्यकता एवं उद्देश्य
- बालकों का समग्र विकास करना।
- बालकों को विद्यालय जाने हेतु तैयार करना।
- बालकों में प्रारंभिक सामाजिकरण विकसित करना।
- बच्चों में अच्छी आदतों को विकसित करना।
- बोलने तथा सुनने संबंधी कौशलों का विकास कराना।
E.C.C.E की आवश्यकता एवं उद्देश्य
- प्रारंभिक समय के बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एवं दवा का मुहैया कराना।
- बच्चों को खेल खेल में अनौपचारिक रूप से शिक्षा देना।
- बालकों में शिष्टाचार एवं मानवीय मूल्यों का विकास कराना।
इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (Early Childhood Care and Education) किसे कहते हैं?
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
Read more…
- सृजनात्मकता क्या है? :- Click Here
- नैतिकता किसे कहते हैं? :- Click Here
- व्यक्तित्व किसे कहते हैं? :- Click Here
CTET Preparation Group | ![]() |