आज की इस लेख में हम लोग पूर्वाग्रह के बारे में अध्ययन करेंगे। हम लोग इस लेख में जानेंगे कि पूर्वाग्रह क्या है? पूर्वाग्रह के अर्थ, पूर्वाग्रह की परिभाषा एवं पूर्वाग्रह के प्रकार क्या है? तो चलिए हम लोग जानते हैं कि पूर्वाग्रह इसे कहते हैं?

पूर्वाग्रह क्या है? पूर्वाग्रह का अर्थ

आप “आम” का नाम लीजिए। आपने आम जैसे ही बोला होगा आपके मस्तिष्क में आया होगा कि एक मीठा सा फल है जिसका रंग पीला है तथा स्वाद में मीठा होता है। क्या आपके साथ ऐसा हुआ? क्या आपके मन में ऐसा ख्याल आया? अगर हां, तो सोचिए आम शब्द को बोलते ही ऐसा विचार कैसे आया? आपने आज से पहले आम को देखा होगा, उसको खाया होगा, इसी से आम का रंग एवं स्वाद या आम का छवि आपके मस्तिष्क में बैठ गया है। जिससे आप जब कभी भी आम शब्द सुनते हैं तो आम की छवि जो आपके मस्तिष्क में पहले से बनी है, वह आपके सामने आ जाती है। इसी को पूर्वाग्रह करते हैं।

पूर्वाग्रह हमारी पुरानी अनुभव को दर्शाती है।

पूर्वाग्रह की परिभाषा

किसी वस्तु या व्यक्ति को बिना देखे, बिना समझे, बिना तौले उसके बारे में सही/गलत या कोई भी धरना कायम कर लेना पूर्वाग्रह कहलाता है।
उदाहरण:- अनार ? …….= फल, मीठा, रंग नारंगी।
ग्रामीण लोगों का अज्ञानी एवं अंधविश्वासी बताना एवं शहरी लोगों को चालाक एवं आलसी बताना भी पूर्वाग्रह का उदाहरण है।

Note :- पूर्वाग्रह के द्वारा किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति जो धारणा बनती है वह सही भी हो सकते हैं एवं गलत भी हो सकते हैं।

पूर्वाग्रह के प्रकार

पूर्वाग्रह अनेक प्रकार के होते हैं। व्यक्ति के लिए कुछ प्रमुख पूर्वाग्रह निम्नलिखित हैं:-

  • जाति के आधार पर पूर्वाग्रह
  • भाषा के आधार पर पूर्वाग्रह
  • लिंग के आधार पर पूर्वाग्रह
  • धर्म के आधार पर पूर्वाग्रह
  • उम्र के आधार पर पूर्वाग्रह
  • क्षेत्र के आधार पर पूर्वाग्रह।

हम लोगों ने इस लेख में पढ़ा कि पूर्वाग्रह क्या है? पूर्वाग्रह के अर्थ, पूर्वाग्रह की परिभाषा एवं पूर्वाग्रह के प्रकार क्या है? तो चलिए हम लोग जानते हैं कि पूर्वाग्रह इसे कहते हैं?

Read More :-

  • रूढ़िवाद क्या है? Click Here
CTET Preparation Group पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) क्या हैCLICK HERE