इस लेख के माध्यम से आप समुदाय (Community)के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि समुदाय क्या है? समुदाय का शाब्दिक अर्थ क्या है? समुदाय की परिभाषा क्या है? समुदाय के आधार एवं विशेषताएं क्या है?
समुदाय क्या है?
समुदाय का शाब्दिक अर्थ
समुदाय अंग्रेजी शब्द Community का हिंदी रूपांतरण है।
➥ Community शब्द लैटिन भाषा के दो शब्द COM तथा MUNIS से मिलकर बना है।
➦ COM का अर्थ Together होता है जिसे हिंदी में साथ साथ या एक साथ कहते हैं।
➦ MUNIS का अर्थ Serving होता है जिसे हिंदी में सेवा करना कहते हैं।
➥ इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि समुदाय के लोगों का ऐसा समूह होता है जो एक साथ मिलकर लोगों की सेवा करते हैं।
➥ परिवार, धार्मिक संगठन, नगर, कस्बा, जनजाति, पड़ोस इत्यादि समुदाय के रूप होते हैं।
समुदाय की परिभाषा (Definition of Community)
- प्रो. किंग्सले डेविस के अनुसार :- समुदाय सबसे छोटा ऐसा क्षेत्रीय समूह है जिसमें समाज के जीवन के समस्त पहलू आ जाते हैं।
- मैकाइवर एवं पेज के अनुसार :- समुदाय सामाजिक जीवन का एक ऐसा क्षेत्र हैं जिसमें समाजिक संबंध कुछ मात्रा में पाई जाती हैं तथा एक निश्चित क्षेत्र में रहता है।
- बोगार्डस के अनुसार :- समुदाय एक ऐसा सामाजिक समूह होता है जिसमें कुछ अंशों में हम की भावना पाई जाती हैं।
- आगबर्न और निमकॉफ के अनुसार :- एक समिति क्षेत्र में सामाजिक जीवन के संपूर्ण संगठन को समुदाय कहा जाता है।
समुदाय क्या है? समुदाय का शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, आधार एवं विशेषता For D.El.Ed
समुदाय का आधार
समुदाय के निर्माण हेतु तीन आवश्यक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है।
1.व्यक्तियों का समूह
2.निश्चित भौगोलिक क्षेत्र
3.सामुदायिक भावना
समुदाय की विशेषताएं (Characteristic of Community)
- समुदाय समाज का एक हिस्सा होता है।
- समुदाय लोगों का एक समूह होता है।
- समुदाय में उपस्थित लोगों में परस्पर सहयोग की भावना होती है।
- प्रत्येक समुदाय का एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र होता है।
- समुदाय के अंदर उप समुदाय हो सकते हैं।
- समुदाय को एक आत्मनिर्भर समूह माना जाता है।
इस लेख के माध्यम से आपने समुदाय (Community) के बारे में अध्ययन किया।
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |