संतुलित आहार किसे कहते हैं? Balanced Diet kya hai ?
संतुलित आहार क्या है?
ऐसा आहार, जिसमें आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में उपलब्ध हो उसे हम संतुलित आहार कहते हैं।
यदि आप CTET या TET EXAMS की तैयारी कर रहें हैं तो RKRSTUDY.NET पर TET का बेहतरीन NOTES उपलब्ध है। NOTES का Link नीचे दिया गया है :- |
संतुलित आहार क्यों जरूरी है?
मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार को लेना अति महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार से हमें वह सारी चीज प्राप्त हो जाती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होते हैं। संतुलित आहार से बालको का वृद्धि एवं विकास अच्छी गति से होता है। संतुलित आहार हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करती है अर्थात हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
संतुलित आहार किसे कहते हैं?

उच्च स्तर के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए संतुलित आहार का होना काफी आवश्यक है।
संतुलित आहार में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं :-
- कार्बोहाइड्रेट
- प्रोटीन
- वसा
- विटामिन
- खनिज लवण
- जल
संतुलित आहार किसे कहते हैं?
कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत गेहूं, चावल, आलू, मक्का, केला, शकरकंद, गन्ना, शक्कर इत्यादि है।
विटामिन
विटामिन रासायनिक रूप से बनी एक योगिक होते हैं जो सजीवों के शरीर में भोजन के रूप में प्राप्त होता है। विटामिन हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करता है।
विटामिन की मुख्य स्रोत फल, सब्जियां, दूध, अंडा, मछली इत्यादि है।
विटामिन कई प्रकार के होते हैं तथा सभी विटामिन के अलग-अलग स्रोत होते हैं।
संतुलित आहार किसे कहते हैं?
प्रोटीन
प्रोटीन हमारे शरीर के वृद्धि में मदद करता है इसीलिए प्रोटीन को शरीरवर्धक भोजन भी कहा जाता है।प्रोटीन हमारे शरीर के कोशिकाओं के पुन: र्निर्माण में मदद करता है।
प्रोटीन के मुख्य स्रोत दूध, मीट, अंडा, मछली, दाल, सोयाबीन, मटर इत्यादि है।
Note :- सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
वसा
वसा हमारे शरीर को ऊर्जा देती है। यह कार्बोहाइड्रेट से दोगुनी ऊर्जा देती है।वसा हमारे शरीर के अंगों को बाहरी झटको से बचाता है।
वसा के मुख्य स्रोत दूध, पनीर, मक्खन, घी, अंडा, मांस, मछली, बादाम, मूंगफली, अखरोट इत्यादि है।
खनिज-लवण
खनिज लवण हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करता है तथा शरीर में ऊतकों के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है।
खनिज तथा लवण के मुख्य स्त्रोत चाय, दूध, सब्जी, साधारण नमक, मछली, मांस इत्यादि।
संतुलित आहार किसे कहते हैं?
जल
जल एक अकार्बनिक पदार्थ है। मानव शरीर में लगभग 60 से 75% भाग में जल उपस्थित है।
जल हमारे शरीर में पसीने एवं वाष्पन द्वारा शरीर का ताप निरंतर इत करता है तथा पाचन परिवहन एवं उत्सर्जन में सहायक है।
जल की कमी से निर्जलीकरण (Dehydration) हो जाता है।
आयु के अनुसार औसत कैलोरी
आयु वर्ग | कैलोरी प्रतिदिन |
10 से 12 वर्ष | 2000 |
12 से 14 वर्ष | 2200 |
14 से 16 वर्ष | 2600 |
15 से 18 वर्ष | 3000 |
वयस्क | 2500 से 4000 |
66 से 75 वर्ष | 2300 |
Watch This Topic on My YouTube Video
Read more :-