सड़क मार्ग सड़क परिवहन क्या है?

जब मनुष्य सड़क मार्ग की सहायता से एक जगह से दूसरे जगह जाता है तो उसे सड़क परिवहन या सड़क यात्रा कहते हैं।

सड़क मार्ग के साधन हैं – बस, टैक्सी, कार, रिक्शा इत्यादि।

हमारा देश विश्व के सबसे बड़ी सड़क प्रणाली वाले देशों में से एक है।

सड़क मार्ग सड़क परिवहन क्या है?

सड़क परिवहन के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यों के राजमार्ग, जिला सड़क तथा ग्राम सड़क इत्यादि आते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्या है?

वैसा मार्ग जो एक राज्य को दूसरे राज्य से राजमार्ग की सहायता से जोड़ता है उसे राष्ट्रीय राजमार्ग कहते‌ हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।

सड़क मार्ग सड़क परिवहन क्या है?

राज्यों के राजमार्ग क्या है?

वे सड़क जो राज्य के विभिन्न जिलों को आपस में राजधानी से जोड़ते हैं उसे राजमार्ग कहते हैं।

जिला सड़क क्या है?

वे सड़के जो जिले के प्रमुख नगरों, अनुमंडल तथा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है उसे जिला सड़क कहते हैं।

जिला सड़क एक जिला को दूसरे जिला से भी जोड़ती है।

ग्रामीण सड़क क्या है?

वे सड़के जो एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हुए प्रखंड मुख्यालय से मिलाती है, ग्रामीण सड़क कहलाते हैं।

ग्राम सड़क की देखभाल ग्राम पंचायत या प्रखंड विकास कार्यालय के माध्यम से होती है।

सड़क मार्ग से जुड़े स्मरणीय तथ्य

  • सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 44 है जो श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाती है।
  • सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 47A है।
  • वर्तमान समय में भारत में सड़कों की कुल लंबाई 3062 लाख किलोमीटर है।
  • विश्व की सबसे ऊंची सड़क मनाली लेह राजमार्ग है।
  • भारत का सबसे लंबा पुल भूपेन हजारिका पुल है। (बिहार में स्थित महात्मा गांधी सेतु पहले सबसे लंबा पुल था।)

सड़क मार्ग सड़क परिवहन क्या है?

स्वर्णिम चतुर्भुज योजना क्या है?

स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत भारत के चार प्रमुख शहरों को एक मार्गी के द्वारा जोड़ा गया है। भारत के चार मुख्य शहर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को जोड़ता है।

इस योजना के अंतर्गत 5846 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है।

गलियारा क्या है?

उत्तर दक्षिण गलियारा श्रीनगर (कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और पूर्व पश्चिम गलियारा सिलचर (असम) से पोरबंदर (गुजरात) तक है।

यह दोनों गलियारा झांसी (उत्तर प्रदेश) में जाकर मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें –