इस लेख के माध्यम से आप शिक्षा के उद्देश्य के बारे में अध्ययन करेंगे। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि शिक्षा का उद्देश्य क्या है? शिक्षा के मूल्य कौन-कौन से हैं? तो चलिए सबसे पहले हम लोग शिक्षा के उद्देश्य के बारे में अध्ययन करते हैं।
शिक्षा के उद्देश्य एवं मूल्य
शिक्षा का उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास कराना है और बालक के सर्वांगीण विकास कराने के संदर्भ में निम्नलिखित उद्देश्य से आते हैं:-
- शिक्षा का उद्देश्य प्रेरणा देना और सीखने का अवसर में वृद्धि कराना है। जिससे बच्चों में ज्ञान ज्ञानार्जन की कला का विकास हो सके।
- बच्चों में सतत एवं नवीन ज्ञान हासिल करने की भावना को प्रोत्साहन देना है। जिससे बच्चे परिस्थितियों से सामंजस्य बना सके।
- बच्चों में ज्ञान के अतिरिक्त विभिन्न कुशलता एवं वांछित मूल्यों का विकास कराना।
- बच्चों में स्व-चिंतन तथा जिम्मेदारी पूर्ण आचरण का विकास कराना।
- सत्य, निष्ठा, ईमानदारी तथा आत्मविश्वास जैसे भावनाओं का विकास कराना।
- सामाजिक मूल्यों का संवर्धन कराना।
- लोकतांत्रिक मूल्यों का समावेशन का विकास कराना। जिससे एक समता मूलक समाज की स्थापना हो सके।
- अपनी और दूसरों के धर्म के प्रति समरसता के भाव का विकास कराना।
- समाज में व्याप्त समस्याओं का साहस और धैर्य के साथ सामना करने हेतु प्रेरणा देना।
- स्वयं एवं प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाना एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना, जिससे उसके संरक्षण की व्यवस्था की जा सके।
- समाज में सामंजस्य बनाना, जिससे एक शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक समाज का निर्माण किया जा सके।
- शरीर का सर्वांगीण विकास तथा शुद्धि।
- ज्ञानेंद्रियों के विकास कराना।
इस लेख में आपने शिक्षा के उद्देश्य के बारे में अध्ययन किया।
इसे भी जानें…..
- विद्यालय की विशेषताएं एवं विद्यालय की उद्देश्य क्या है?
- विद्यालय क्या है? Click Here
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |