आज की इस लेख में हम लोग शिक्षा के बारे में अध्ययन करेंगे। आप इस लेख के अंदर पढ़ेंगे कि – शिक्षा क्या है? शिक्षा का अर्थ क्या है, शिक्षा का परिभाषा क्या है एवं शिक्षा का उद्देश्य क्या है? तो चलिए सबसे पहले हमलोग जानते हैं कि – शिक्षा क्या है?

शिक्षा क्या है?

शिक्षा सीखने सिखाने की प्रक्रिया है जो जीवन भर चलती रहती है। शिक्षा का आशय जीवन में चलने वाली ऐसी प्रक्रिया से है- जो मनुष्य को अनुभव द्वारा प्राप्त होते हैं तथा उसके पथ प्रदर्शक बनते हैं।

यह प्रक्रिया सीखने के रूप में बचपन से चलती है और जीवन भर चलती रहती हैं।

शिक्षा का शाब्दिक अर्थ

शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा का मूल शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है- ज्ञानार्जन करना होता है इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि शिक्षा ज्ञान अर्जन करने की एक सतत प्रक्रिया है।

शिक्षा को अंग्रेजी में Education कहते हैं एजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के “Educatum” से बना है जिसका अर्थ – आंतरिक रूप से आगे बढ़ना होता है।

शिक्षा की परिभाषा

भारतीय विद्वानों द्वारा दी गई शिक्षा की परिभाषा

महात्मा गांधी – शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक और मनुष्य के शरीर मन और आत्मा में निहित सर्वोत्तम शक्तियों के उद्घाटन से हैं।

रविंद्र नाथ टैगोर – शिक्षा का आशय मस्तिष्क को इस योग्य बनाना है कि वह चिरंतन सत्य को पहचान सके इसके साथ एक रूप हो सके और उसे अभिव्यक्त कर सके।

अरविंद – के अनुसार शिक्षा का तात्पर्य व्यक्ति की आंतरिक शक्तियों का विकास है।

स्वामी विवेकानंद- मनुष्य में निहित परिपूर्णता का उद्घाटन करना ही शिक्षा है मनुष्य के भीतर की ज्ञान बाहर से कोई ज्ञान नहीं दिया जा सकता

प्लेटो- प्रत्येक बालक की प्राकृतिक शक्तियों क्षमताओं और योग्यताओं के स्वत: और स्वाभाविक विकास का नाम शिक्षा है

अरस्तु- शिक्षा का अर्थ है शरीर स्वस्थ में स्वस्थ मन का निर्माण करना

शिक्षा की प्रकृति एवं गुण

  • शिक्षा जीवन भर चलने वाली सतत प्रक्रिया है।
  • शिक्षा बालक के विकास में चलने वाली त्रिमुखी प्रक्रिया है।
  • यह सामाजिक विकास की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें शिक्षक समाज पाठ्यक्रम और विद्यार्थी शामिल होते हैं।
  • शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करने की इस प्रक्रिया के अंतर्गत सामाजिक व संस्थागत प्रेरणा फलती फूलती है।
  • इस प्रक्रिया में बालकों के आंतरिक गुणों का विकास एवं प्रकाशित करती हैं।

शिक्षा के उद्देश्य

  • व्यवसायिक उद्देश्य को जीविकोपार्जन से संबंधित है।
  • ज्ञानार्जन का उद्देश्य।
  • चरित्र निर्माण का उद्देश्य।
  • सामाजिक सफलता का उद्देश्य।
  • सांस्कृतिक उद्देश्य।
  • शारीरिक विकास का उद्देश्य।
  • वैयक्तिक और सामाजिक उद्देश्य।
  • जीवन को पूर्णता प्रदान करने का उद्देश्य।
  • वातावरण के अनुकूलन का उद्देश्य।
  • लोकतंत्र की सफलता का उद्देश्य।

Watch this topic on my YouTube channel

 

मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET

CTET Preparation Group भाषा का अर्थ एवं भाषा की परिभाषाCLICK HERE