इस लेख के माध्यम से आप शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) के बारे में अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि शिक्षा मनोविज्ञान क्या है? शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा क्या है? शिक्षा मनोविज्ञान के कार्य, शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य एवं महत्व क्या है?
शिक्षा मनोविज्ञान क्या है? शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ
शिक्षा मनोविज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है – शिक्षा तथा मनोविज्ञान
जिसका शाब्दिक अर्थ है – शिक्षा संबंधी मनोविज्ञान।
दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि – शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ शिक्षा तथा मानव व्यवहार के अंतः संबंधों का अध्ययन से है।
हम कह सकते हैं कि –
- शिक्षा मनोविज्ञान का केंद्र मानव व्यवहार होता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान में शिक्षा की समस्या का समाधान करने हेतु अपनी स्वयं की पद्धतियों का प्रतिपादन किया है।
- शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत बालक को शिक्षण कार्य में आ रही समस्या का पता लगाकर उसके समाधान हेतु कार्य किए जाते हैं।
शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषा
स्किनर के अनुसार :- शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत शिक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवहार तथा व्यक्तित्व आता है।
क्रो एवं क्रो के अनुसार :- शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन तथा व्याख्या करता है।
नॉल तथा अन्य के अनुसार :- शिक्षा मनोविज्ञान प्रमुख रूप से शिक्षा की सामाजिक प्रक्रिया से परिवर्तित तथा निर्देशित होने वाले मानव व्यवहार के अध्ययन से संबंधित है।
शिक्षा मनोविज्ञान के कार्यमनोविज्ञान के कार्य
- शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत विद्यार्थी को जानना
- बालकों की विशेष योग्यताओं का अध्ययन करना।
- बालक पर वंशानुक्रम तथा वातावरण के प्रभावों का अध्ययन करना।
- बालक के विकास की अवस्था का अध्ययन करना।
- बालक के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, चारित्रिक, संवेगात्मक, संज्ञानात्मक इत्यादि विकास का अध्ययन करना।
शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य एवं महत्व
- शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत बालकों को समझा जाता है।
- बालक की योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षा देने हेतु शिक्षा मनोविज्ञान काफी सहायता करता है।
- शिक्षण के कार्य में बालक को आ रही कठिनाई को पता लगाकर उसका निदान किया जाता है।
- अध्यापक को अपने विषय वस्तु के चयन करने का दिशानिर्देश करता है।
- अध्यापक को अपने विषय वस्तु के चयन करने का दिशानिर्देश करता है।
- छात्रों की व्यक्तिगत विभिनता के अनुरूप शैक्षिक व्यवस्था प्रदान करने हेतु शिक्षा मनोविज्ञान सहायता करता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान मापन तथा मूल्यांकन में भी सहायता प्रदान करता है।
- समस्यात्मक बालकों की सहायता शिक्षा मनोविज्ञान के द्वारा अच्छे से हो सकता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापक के मार्ग निर्देशन का काम करता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षण के उद्देश्य, विधियों, व्यूह रचनाओ, युक्तियों आदि के निर्धारण में सहायता प्रदान करता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान अधिगम की प्रकृति को समझने में मदद करता है।
- शिक्षा मनोविज्ञान पाठ्यक्रम के निर्माण में सहायक है।
इस लेख के माध्यम से आपने शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) के बारे में अध्ययन किया।
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |