Hello आज के इस लेख में हम लोग “अधिगम” के बारे में चर्चा करेंगे। इस लेख में हम लोग जानेंगे कि अधिगम क्या होता है? बच्चे किस प्रकार से अधिगम करते हैं तथा बालक के अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं।
अधिगम को सीखना भी कहते हैं।
अधिगम किसे कहते हैं।
सीखना/अधिगम का तात्पर्य सीखना है अर्थात जब कोई बालक किसी चीज को सीखता है तो इस प्रक्रिया को अधिगम कहते हैं।
अधिगम की परिभाषा क्या है?
सीखना/अधिगम व्यवहार में परिवर्तन है जो अनुभव, अभ्यास एवं प्रशिक्षण के द्वारा होता है।
अधिगम की विशेषताएं/प्रकृति:-
- अधिगम एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवन प्रयत्न चलती रहती है।
- यह व्यवहार में परिवर्तन है।
- अधिगम सार्वभौमिक है।
- अधिगम वृद्धि और विकास है।
- यह अनुभवों की व्यवस्था है।
- अधिगम समस्या समाधान की प्रक्रिया है
- अधिगम वातावरण की उपाधि एवं नवीन व्यवहार की खोज है।
- यह प्रक्रिया और परिणाम दोनों है।
- अधिगम मानसिक क्षमताओं के विकास की प्रक्रिया है।
- यह समायोजन या अनुकूलन है।
- अधिगम सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रकार का होता है।
- अधिगम उद्देश्य पूर्ण एवं विवेक पूर्ण है।
बच्चे किस प्रकार से सीखते हैं?
बच्चे के सीखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-