वर्ग(Square) निकालने का सबसे आसान तरीका

आज हम लोग वर्ग निकालने का सबसे आसान तरीका के बारे में जानेंगे।
यह Trick उन संख्याओं के लिए है जो 90 से 100 के बीच में आती है।

जो संख्या 100 से कितनी काम है उतनी और कम कर देंगे, और जितना अंक कम किया है अंक का वर्ग उसके आगे लिख देंगे।

एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि यह TRICK किस प्रकार काम करता है।

Example:- 96 का वर्ग (Square) इस TRICK की सहायता से कैसे निकालेंगे ?

मैंने एक संख्या 96 को लिया है जो 90 और 100 के बीच में आता है।इस संख्या का वर्ग हम इस TRICK की सहायता से कैसे निकालते हैं step by step देखते हैं।

96,100 से 4 कम है तो हम 96 में से चार और घटा देते हैं।

96 – 4 = 92

96 में से 4 घटाने पर हमें 92 प्राप्त होता है।

96,100 से चार कम है इसीलिए हम 4 का वर्ग लिख लेते हैं।

4 x 4 = 16

अब प्राप्त अंक 92 आगे हम 16 को लिख लेते हैं।

9216 Ans

अतः प्राप्त अंक 9216 संख्या 96 का वर्ग होगा।

Example :- 95 का वर्ग इस TRICK की सहायता से कैसे निकालेंगे ?

मैंने दूसरे उदाहरण के रूप में अंक 95 को लिया।

95,100 से 5 कम है कम है इसीलिए हम 95 में से 5 और घटा देते हैं।

95 – 5 = 90

अब हमें संख्या 90 प्राप्त होती है।

95,100 से 5 कम है कम है इसीलिए 5 का वर्ग लिख लेते हैं।

5 x 5 = 25

प्राप्त संख्या 25 को 90 के आगे लिख देते हैं।

9025 Ans

95 का वर्ग 9025 होगा।

Example :- 97 का वर्ग इस TRICK की सहायता से कैसे निकालेंगे ?

मैंने दूसरे उदाहरण के रूप में अंक 9 को लिया।

97,100 से 3 कम है इसीलिए हम 97 में से 3 और घटा देते हैं।

97 – 3 = 94

अब हमें संख्या 94 प्राप्त होती है।

97,100 से 3 कम है कम है इसीलिए 3 का वर्ग लिख लेते हैं।

3 x 3 = 09

प्राप्त संख्या 09 को 94 के आगे लिख देते हैं।

9409 Ans

अतः 97 का वर्ग 9409 होगा।

Example :- 93 का वर्ग इस TRICK की सहायता से कैसे निकालेंगे ?

मैंने दूसरे उदाहरण के रूप में अंक 93 को लिया।

93,100 से 7 कम है इसीलिए हम 93 में से 7 और घटा देते हैं।

93 – 7 = 86

अब हमें संख्या 86 प्राप्त होती है।

93,100 से 7 कम है कम है इसीलिए 7 का वर्ग लिख लेते हैं।

7 x 7 = 49

प्राप्त संख्या 49 को 86 के आगे लिख देते हैं।

8649 Ans

अतः 93 का वर्ग 8649 होगा।

अतः हम लोग इस TRICK की मदद से 90 से 100 के बीच में आने वाली सभी संख्याओं का वर्ग (square) आसानी से निकाल सकते हैं। यह वर्ग निकालने का सबसे आसान तरीका है।