वर्ग निकालने का सबसे आसान तरीका Short-cut Tricks

आज हम लोग दो अंको की किसी भी संख्या का वर्ग निकालने का सबसे आसान तरीका Short-cut Tricks के बारे में जानेंगे।

यह Trick 2 अंकों से बनी सभी संख्याओं पर लागू होती है

तो चलिए हम लोग देखते हैं कि यह वर्ग निकालने का सबसे आसान तरीका Short-cut Tricks किस प्रकार काम करता है।

हम संख्या को a तथा b के रूप में लिख लेंगे

पहला अंक को a तथा दूसरा अंक को b मान लेंगे

जैसे :- 15 में a = 1 तथा b = 5

अब a2 तथा b2 के रूप में लिख लेंगे

तो हमें 12 = 1 तथा 52 = 25

125 प्राप्त होता है

अब संख्या को ( a x b )2 के रूप में तोड़ेंगे

( 1 x 5 )x2 = 5 x 2 = 10 प्राप्त होता है

संख्या 125 में एक अंक को छोड़कर 10 को जोड़ देंगे

1 2 5
+ 1 0
2 2 5

इस प्रकार से प्राप्त संख्या 225 ही संख्या 15 का वर्ग है।

उदाहरण की सहायता से समझते हैं।

Example:- 45

45 में a = 4 तथा b = 5

अब a2 तथा b2 के रूप में लिख लेंगे

तो हमें 42 = 16 तथा 52 = 25

1625 प्राप्त होता है

अब संख्या को ( a x b )2 के रूप में तोड़ेंगे

( 4 x 5 ) 2 = 20 x 2 = 40 प्राप्त होता है

संख्या 1625 में एक अंक को छोड़कर 40 को जोड़ देंगे

1 6 2 5
+ 4 0
2 0 2 5

इस प्रकार से प्राप्त संख्या 2025 ही संख्या 45 का वर्ग है।

Note:- अगर कोई संख्या का वर्ग निकालने के बाद वह संख्या 1 अंक का होता है तो उस संख्या के पीछे 0 लगाकर उस संख्या को 2 अंक के रूप में लिख लेते हैं। पीछे लगाने से उस संख्या के मान में कोई बदलाव नहीं होता है । संख्या 2 अंकों के रूप में हो जाता है अगर एक अंक की संख्या को 2 अंक के रूप में नहीं लिखते हैं तो हमारा उत्तर गलत हो जाएगा।

तो चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं:-

Example:- 12

12 में a = 1 तथा b = 2

अब a2 तथा b2 के रूप में लिख लेंगे

तो हमें 12 =01 तथा 22 = 04

0104 प्राप्त होता है

अब संख्या को ( a x b )2 के रूप में तोड़ेंगे

( 1 x 2 ) 2 = 2 x 2 = 04 प्राप्त होता है

संख्या 0104 में एक अंक को छोड़कर 04 को जोड़ देंगे

0 1 0 4
+ 0 4
1 4 4

इस प्रकार से प्राप्त संख्या 144 ही संख्या 12 का वर्ग है।

Note :- जोड़ने के समय जो 1 अंक छोड़ना है 1 की इकाई के अंक के को छोड़ेंगे।

अतः हम लोग इस वर्ग निकालने के सबसे आसान Short-cut Trick की सहायता से दो अंको की किसी भी संख्या का वर्ग आसानी से निकाल लेंगे।