वर्ग (Square) निकालने का Short-cut Tricks
आज हम लोग वर्ग (Square) निकालने का Short-cut Tricks के बारे में जानेंगे।
यह TRICK उन संख्याओं के लिए है जो 100 से 110 के बीच में आते हैं।
तो चलिए देखते हैं कि इस वर्ग (Square) निकालने का Short-cut Tricks की सहायता से हम वर्ग कैसे निकालते हैं।
Step-1
जो संख्या 100 से जितना ज्यादा है इतना और ज्यादा कर देंगे, अर्थात जो संख्या 100 से जितना ज्यादा होता है उस संख्या में उतना अंक और जोड़ देते हैं।
Step-2
जोड़ने के बाद जो संख्या प्राप्त होती है उस संख्या के आगे जितना संख्या को जोड़ा है उस संख्या का वर्ग लिख देते हैं।
Step-3
इस प्रकार से प्राप्त संख्या हमारा उत्तर होगा।
तो चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि वर्ग निकालने का Shprt-cut TRICK कैसे काम करता है।
Example-1
104 का वर्ग इस TRICK से कैसे निकालेंगे
Step-1
104,100 से 4 अधिक है इसीलिए 104 में 4 और जोड़ देते हैं।
104 + 04 =108
Step-2
जोड़ने के बाद हमें 108 प्राप्त होती है संख्या 104 में 4 को जोड़ा था इसीलिए 4 का वर्ग लिख लेते हैं।
04 x 04 = 16
Step-3
अब 108 के आगे 4 का वर्ग लिख देते हैं।
10816 यही 104 का वर्ग होगा।
Example-2
106 का वर्ग इस TRICK से कैसे निकालेंगे
Step-1
106,100 से 6 अधिक है इसीलिए 106 में 6 और जोड़ देते हैं।
106 + 06 =112
Step-2
जोड़ने के बाद हमें 112 प्राप्त होती है संख्या 106 में 6 को जोड़ा था इसीलिए 6 का वर्ग लिख लेते हैं।
06 x 06 = 36
Step-3
अब 112 के आगे 6 का वर्ग लिख देते हैं।
11236 यही 106 का वर्ग होगा।
Example-3
108 का वर्ग इस TRICK से कैसे निकालेंगे
Step-1
108,100 से 8 अधिक है इसीलिए 108 में 8 और जोड़ देते हैं।
108 + 08 =116
Step-2
जोड़ने के बाद हमें 116 प्राप्त होती है संख्या 108 में 8 को जोड़ा था इसीलिए 6 का वर्ग लिख लेते हैं।
08 x 08 = 64
Step-3
अब 116 के आगे 8 का वर्ग लिख देते हैं।
11664 यही 108 का वर्ग होगा।
अतः हम लोग इस TRICK की सहायता से आसानी से 3 Step में 100 से 110 के बीच के संख्या का वर्ग(Square) निकाल सकते हैं यह TRICK वर्ग (Square) निकालने का Short-cut Tricks हैं।