वर्ग (Square) निकालने Short-cut Tricks

यहां हम लोग वर्ग (Square) निकालने के Short-cut Tricks के बारे में जानेंगे। यह Trick उन संख्याओं के लिए है जो 40 से 50 के बीच में आती है।

Step-1

जो संख्या 50 से जितना कम है उस संख्या को से भी उतना ही कम कर देते हैं जितना 50 से कम है।

Step-2

जो संख्या प्राप्त होती है उसे लिख लेते हैं तथा 50 से जितना कम था उस संख्या का वर्ग निकालकर उसके आगे लिख लेते हैं।

Step-3

इस तरह से प्राप्त संख्या हमारा उत्तर होता है।

तो चलिए एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं कि वर्ग (Square) निकालने Short-cut Tricks किस प्रकार काम करता है।

Example:- 45 का वर्ग इस Trick की सहायता से कैसे निकालेंगे
Step-1
45, 50 से 5 कम है इसीलिए 25 में से 5 को हटा देते हैं।
25 – 5 = 20
Step-2
घटाने के बाद हमें संख्या 20 प्राप्त होता है। अब हम 5 का वर्ग लिख लेते हैं।
5 x 5 = 25
Step-3
अब 20 आगे 25 को लिख देते हैं।
2025 यही 45 का वर्ग होगा।

Example:- 48 का वर्ग इस Trick की सहायता से कैसे निकालेंगे
Step-1
48, 50 से 2 कम है इसीलिए 25 में से 2 को हटा देते हैं।
25 – 2 = 23
Step-2
घटाने के बाद हमें संख्या 20 प्राप्त होता है। अब हम 2 का वर्ग लिख लेते हैं।
2 x 2 = 04
Step-3
अब 23 आगे 04 को लिख देते हैं।
2304 यही 48 का वर्ग होगा।

Example:- 44 का वर्ग इस Trick की सहायता से कैसे निकालेंगे
Step-1
44, 50 से 6 कम है इसीलिए 25 में से 6 को हटा देते हैं।
25 – 6 = 19
Step-2
घटाने के बाद हमें संख्या 19 प्राप्त होता है। अब हम 6 का वर्ग लिख लेते हैं ।
6 x 6 =36
Step-3
अब 19 आगे 36 को लिख देते हैं।
1936 यही 44 का वर्ग होगा।

Example:- 42 का वर्ग इस Trick की सहायता से कैसे निकालेंगे
Step-1
42, 50 से 8 कम है इसीलिए 25 में से 8 को हटा देते हैं।
25 – 8 = 17
Step-2
घटाने के बाद हमें संख्या 17 प्राप्त होता है। अब हम 8 का वर्ग लिख लेते हैं ।
8 x 8 =64
Step-3
अब 17आगे 64 को लिख देते हैं।
1764 यही 42 का वर्ग होगा।

अतः हम लोग इस वर्ग (Square) निकालने Short-cut Tricks की सहायता से 40 से 50 के बीच आने वाली संख्या का वर्ग आसानी से निकाल सकते हैं।