आज के इस लेख में आप विकास से जुड़े सभी तथ्यों का अध्ययन करेंगे। आप जानेंगे कि विकास क्या होता है? तथा विकास अधिगम को किस तरह से प्रभावित करता है। अर्थात आप विकास का अधिगम से संबंध को भी जानेंगे। तो चलिए सबसे पहले हम लोग जानते हैं कि विकास क्या होता है उसके बाद विकास का अधिगम से संबंध को जानेंगे।
विकास क्या होता है?
बालक में क्रमबद्ध रूप से होने वाले सुसंगत परिवर्तन की क्रमिक श्रृंखला को “विकास” कहा जाता है।
अरस्तु के अनुसार – विकास, आंतरिक एवं बाह्य कारणों से व्यक्ति में परिवर्तन है।
विकास का अधिगम से संबंध
- विकास के विभिन्न पहलुओं का आपस में घनिष्ठ संबंध होता है तथा यह सभी अधिगम को प्रभावित करते हैं।
- शारीरिक विकास, विशेषकर छोटे बच्चों में मानसिक व संज्ञानात्मक विकास में मददगार है।
- सभी बच्चों की खेल की गतिविधियों में सहभागिता उसके शारीरिक एवं मनोसामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।
- मानसिक और भाषाई विकास सामाजिक विकास एवं अधिगम को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं।बाल विकास का अधिगम से क्या सम्बन्ध है?
- विकास का उद्गम से संबंध की अगर बात करें तो बालकों का विकास एवं अधिगम एक निरंतर प्रक्रिया है। जिसके साथ बालकों में उन सिद्धांतों का भी विकास होता है जो बच्चे प्रकृतिक व सामाजिक दुनिया के बारे में बनाते हैं।
- इसमें दूसरों के साथ अपने रिश्ते के संबंध के विभिन्न सिद्धांत में शामिल होते हैं जिनके आधार पर उन्हें यह पता चलता है कि चीजें जैसी है वैसे ही क्यों है?
- कारण और तारक के बीच क्या संबंध है और कार्य निर्णय लेने के क्या आधार हैं इन सभी चीजों का बालक का अधिगम से संबंध होता है।
- अर्थ निकालना अमूर्त सोच की क्षमता विकसित करना विवेचना करना अधिगम की प्रक्रिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू हैं।
- दृष्टिकोण भावनाएं और आदर्श संज्ञानात्मक विकास के अभिन्न हिस्से हैं और भाषा विकास मानसिक चित्र अवधारणाओं व तार्किकता से इनका गहरा संबंध है।
- बच्चे व्यक्तिगत स्तर पर एवं दूसरे से भी विभिन्न तरीके से सीखते हैं अनुभव के माध्यम से स्वयं चीजों को करने से स्वयं बनाने से प्रयोग करने से पढ़ने से विमर्श करने से पूछने से सुनने से उस पर सोचने से वह चिंतन करने से तथा गतिविधियां या लिखने के जरिए अभिव्यक्त करने से।
- अपने विकास के मार्ग में उन्हें इस प्रकार के अवसर मिलने चाहिए जिससे बच्चे ज्यादा से ज्यादा सीख सकें।
आज के इस लेख में आपने विकास का अधिगम से संबंध को जाना।
मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET
CTET Preparation Group | ![]() |