इस लेख में हमलोग जानेंगे कि विविधता किसे कहते हैं? विविधता के प्रकार कौन-कौन से हैं? विविधता के कारण क्या है?
विविधता किसे कहते हैं?
विभिन्न जगह के लोगों में उनके भाषा, रहन-सहन, खान-पान एवं पर्व-त्योहारों में विभिन्नता पाई जाती है। इसी विभिन्नता को विविधता (Diversity) करते हैं।
विविधता (Diversity) के कारण क्या है?
एक क्षेत्र के लोगों तथा दूसरे क्षेत्रों के लोगों के बीच कई कारणों से विविधता देखने को मिलती है। विविधता के प्रमुख कारण निम्नलिखित है:-
- जाति धर्म
- भाषा
- संस्कृति
- त्यौहार
- रहन सहन
- खान पान
- भौगोलिक संरचना इत्यादि।
NOTE:- एक ही जगह या परिवेश के दो व्यक्तियों में उसके खानपान एवं रहन-सहन में अंतर पाई जाती है तो उसे विविधता नहीं कर सकते हैं। एक ही परिवेश के लोगों में खानपान एवं रहन सहन में अंतर गरीबी और अमीरी के कारण होता है। गरीबी तथा अमीरी विविधता का रूप नहीं है। इसे गैर बराबरी यानि असमानता कहते हैं।
विविधता किसे कहते हैं?
यदि आप CTET या TET EXAMS की तैयारी कर रहें हैं तो RKRSTUDY.NET पर TET का बेहतरीन NOTES उपलब्ध है। NOTES का Link नीचे दिया गया है :- |
विविधता कैसे उत्पन्न होता है?
मनुष्य जब कोई नई जगह पर निवास करते हैं तो कुछ उस क्षेत्र के चीजों को अपनाते हैं तथा कुछ पुराने चीजों को ही रखते हैं। जिससे उनकी भाषा, भोजन, संगीत, धर्म इत्यादि में नए एवं पुराने चीजों का मिश्रण होता रहता है। पुरानी संस्कृति और नई जगह की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। जिससे एक मिश्रित संस्कृति उभरती है। यही मिश्रित संस्कृति विविधता का कारण बनती है।
भारत में विविधता
भारत विविधताओं का देश है। यहां कई प्रकार के धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। भारत में अनेकों प्रकार की भाषाएं बोली जाती है, अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं तथा विभिन्न प्रकार का खाना खाया जाता है। इन्हीं सब कारणों से भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है।
उपरोक्त लेख के माध्यम से हम लोगों ने विविधता को जाना। इस लेख में हम लोगों ने जाना कि विविधता किसे कहते हैं? विविधता के प्रकार एवं विविधता के कारण, भारत में विविधता, विविधता में एकता के बारे में हमलोगों ने अध्ययन किया।
CTET Preparation Group | ![]() |